BREAKING NEWS
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएं
No menu items available
BREAKING
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारक

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
45 minutes ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 days ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
4 days ago
डायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सव
5 days ago
अजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
1 week ago
Advertisement

आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अपर समाहर्ता अपने कार्यालय कक्ष में प्रशिक्षण कोषांग की समीक्षा बैठक की आयोजित

बक्सर। अपर समाहर्ता, अनुपम सिंह द्वारा आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अपने कार्यालय कक्ष में प्रशिक्षण कोषांग की...

बक्सर। अपर समाहर्ता, अनुपम सिंह द्वारा आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अपने कार्यालय कक्ष में प्रशिक्षण कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, डुमरांव, कृष्णा कुमार द्वारा बताया गया कि दिनांक 18 अप्रैल 2024 को सभी चार विधानसभा क्षेत्रों के डिस्पैच सेंटर के पदाधिकारी एवं कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 02 पालियो में डीआरसीसी सभागार में निर्धारित है।

इसके अतिरिक्त दिनांक 22 अप्रैल 2024 से 25 अप्रैल 2024 तक मतदान दल के कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम एमपी हाई स्कूल बक्सर में निर्धारित है। जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

अपर समाहर्ता द्वारा बैठक में सभी मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण सत्र में डिस्पैच सेंटर के कर्मियों को व्यापक रूप से डिस्पैच की जानकारी देने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी को प्रशिक्षण सामग्री वितरित करने का निर्देश दिया गया।

ताकि डिस्पैच सेंटर पर योगदान करने वाले मतदान दल के कर्मियों को चुनाव सामग्री प्राप्त करने एवं ईवीएम/वीवीपीएटी प्राप्त करने तथा वाहन को खोजने में किसी प्रकार की समस्या न हो। साथ ही मास्टर प्रशिक्षकों को सुझाव दिया गया कि प्रशिक्षण सत्र को सरल एवं रुचिकर बनाएं।

बैठक में नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमरांव, मुख्य मास्टर प्रशिक्षक एवं अन्य सभी मास्टर ट्रेनर एवं कर्मी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top