BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 week ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

राजकीय मध्य विद्यालय करवतही में अंग्रेजी शिक्षिका रीना सिंह का योगदान सराहनीय

गोपालगंज, कुचायकोट (बिहार)। राजकीय मध्य विद्यालय करवतही, अंचल कुचायकोट, जिला गोपालगंज में अंग्रेजी विषय की शिक्षिका रीना सिंह के उत्कृष्ट...

गोपालगंज, कुचायकोट (बिहार)। राजकीय मध्य विद्यालय करवतही, अंचल कुचायकोट, जिला गोपालगंज में अंग्रेजी विषय की शिक्षिका रीना सिंह के उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान को लेकर विद्यालय परिवार द्वारा विशेष सराहना की जा रही है।

रीना सिंह ने विद्यालय में अंग्रेजी भाषा की शिक्षा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके शिक्षण में नवाचार, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने विद्यालय में अंग्रेजी विषय के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए संवादात्मक शिक्षण, प्रोजेक्ट आधारित अधिगम और नाटक आदि जैसे रचनात्मक तरीकों को अपनाया।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि श्रीमती रीना सिंह का शिक्षण कार्य अत्यंत प्रेरणादायक रहा है और उन्होंने हमेशा विद्यार्थियों की क्षमता को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका इशरत परवीन ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी शिक्षा प्रणाली से विद्यालय का शैक्षणिक स्तर ऊंचा हुआ है।

विद्यालय के अन्य शिक्षकगण मनोज कुमार राम, शहजाद अंसारी, खुर्शीद आलम, मनोज कुमार यादव, शिव कुमार, शिवानी कुमारी, विवेक कुमार, अनुपमा कुमारी, शालू सिंह, महजबीन अंसारी, हर्षिता सिंह और प्रीति कुमारी, सभी ने रीना सिंह के योगदान को विद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं में भी उनके प्रति विशेष लगाव देखा गया, क्योंकि वह न केवल शिक्षिका, बल्कि एक मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाती रही हैं। छात्रों ने बताया कि उनकी कक्षा हमेशा रोचक, शिक्षाप्रद और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली होती है।

रीना सिंह का यह योगदान न केवल विद्यालय के लिए बल्कि समस्त क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके कार्यों से यह स्पष्ट होता है कि समर्पित शिक्षकों के माध्यम से किसी भी विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top