BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
5 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
6 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ चारदिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न

डुमरांव. सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के जलाशय, तालाबों व घरों पर श्रद्धालुओं ने चैती छठ के...

डुमरांव. सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के जलाशय, तालाबों व घरों पर श्रद्धालुओं ने चैती छठ के दूसरे दिन उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया. इसके साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया.

छठिया पोखरा घाट पर एसडीएम राकेश कुमार ने अहले सुबह उदयीमान सूर्य को अर्ध्य दिया. वहीं चेयरमैन सुनिता गुप्ता ने भी अपने परिजनों के साथ छठ के दौरान पूजा अर्चना कर अस्ताचलगामी व उदयीमान सूर्य का अर्घ्य अर्पित किया.

नगर परिषद क्षेत्र के छठिया पोखरा, जंगली नाथ शिव मंदिर परिसर में चैती छठ पर्व पर अस्ताचलगामी व उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया. अपने परिवार व समाज के लोगों के सुख, समृद्धि, शांति, यश, धन, वैभव की प्राप्ति की कामना की.

छठ व्रतियों के पांव छूकर आशीर्वाद लेने के साथ परिजनों सहित अन्य श्रद्धालू उनके हाथ का प्रसाद ग्रहण करने को लेकर लोगों के बीच होड़ मची रही. इस दौरान सुहागिन महिलाएं एक-दूसरे की मांग सिंदूर लगाकर जीवन भर सुहागिन रहने की कामना की. पर्व को लेकर भक्ति व उत्साह का माहौल रहा. भगवान भास्कर की महिमा तमाम पुराणों में बताई गई है.

भगवान सूर्य एक ऐसे देवता हैं, जिनकी साधना भगवान राम और श्री कृष्ण के पुत्र शांब तक ने की थी. सनातन परंपरा से जुड़े धार्मिक ग्रंथों में उगते हुए सूर्य देव की पूजा को अत्यंत ही शुभ और शीघ्र ही फलदाई बताया गया है. लेकिन छठ महापर्व पर की जाने वाली सूर्य देव की पूजा एवं अर्घ्य का विशेष महत्व बताया गया है.

मान्यता के अनुसार छठ व्रत की पूजा से साधक के जीवन से जुड़े सभी कष्ट पलक झपकते दूर हो जाते हैं और उसे मनचाहा वरदान प्राप्त होता है. छठ महापर्व के समापन के बाद छठ व्रती छठ मैया को लगाए भोग को प्रसाद के रूप में वितरित करते हैं. अहले सुबह प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अनिशा राणा अपने पुलिस बल के साथ घाट पर पहुंची थी. 

फोटो – छठिया पोखरा पर सूर्य को अर्घ्य देते एसडीएम राकेश कुमार

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top