BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

समय से टीबी की पहचान के लिए आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस युक्त अल्ट्रापोर्टेबल एक्सरे मशीन कारगर : डॉ. बाल कृष्ण मिश्र  

क्लिंटन फाउंडेशन द्वारा राज्य को उपलब्ध करायी गयी है 8 पोर्टेबल एक्सरे मशीन  •एक्सरे से संभावित टीबी मरीजों की पहचान...

क्लिंटन फाउंडेशन द्वारा राज्य को उपलब्ध करायी गयी है 8 पोर्टेबल एक्सरे मशीन 

•एक्सरे से संभावित टीबी मरीजों की पहचान संभव 

पटना– वर्ष 2025 तक यक्ष्मा उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है. अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, यक्ष्मा, डॉ. बाल कृष्ण मिश्र ने बताया कि वर्ष 2025 तक यक्ष्मा उन्मूलन की लक्ष्य प्राप्ति के लिए समुदाय के बीच जाकर संभावित टीबी मरीजों की पहचान करना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि समय से टीबी की पहचान के लिए आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस युक्त अल्ट्रापोर्टेबल एक्सरे मशीन, रैपिड मोलिक्यूलर डायग्नोस्टिक का उपयोग तथा बेहतर ड्रग रेजिमेन द्वारा उपचार एवं टीबी रोग की रोकथाम कर यक्ष्मा उन्मूलन संभव है. 

एक्सरे से संभावित टीबी मरीजों की पहचान संभव

डॉ. मिश्र ने बताया कि आईसीएमआर की टीबी प्रेवेलेंस रिपोर्ट के अनुसार 42 प्रतिशत टीबी मरीजों की पहचान एक्सरे द्वारा की गयी है. उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार ये ऐसे व्यक्ति थे जिनमे टीबी के लक्षण स्पष्ट रूप से नहीं पाए गए थे. डॉ. मिश्र ने बताया समुदाय में जाकर मलिन बस्तियों, ऐसे क्षेत्र जहाँ कुपोषण से ग्रसित लोगों की संख्या ज्यादा हो.

ऐसे क्षेत्र जहाँ एक भी टीबी मरीज पाया गया है, ऐसी जगहों पर टीबी मरीजों की खोज के लिए प्रयास करने की जरुरत है. एक मरीज भी अपने परिवार के साथ साथ समुदाय में कई लोगों को संक्रमित कर सकता है इसलिय आवश्यक है कि ऐसी जगहों पर संभावित टीबी मरीजों की खोज के लिए अभियान चलाया जाये. 

क्लिंटन फाउंडेशन ने उपलब्ध करायी 8 पोर्टेबल एक्सरे मशीन

डॉ. मिश्र ने बताया कि कोविड-19 रिस्पांस मैकेनिज्म के तहत विलियम जे क्लिंटन फाउंडेशन के माध्यम से राज्य को 8 पोर्टेबल एक्सरे मशीन प्राप्त हो गयी है. हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन हल्की एवं इस्तेमाल करने में आसान है. उन्होंने बताया कि मशीन से टीबी संक्रमण के अलावा ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं पोषण के स्तर की भी जांच की जाएगी. 

निम्न जिलों को उपलब्ध करायी गयी मशीन

डॉ. मिश्र ने बताया कि वर्तमान में मुजफ्फरपुर को 2, दरभंगा को 2, मोतिहारी को 2, तथा सारण एवं पूर्णिया को 1-1 मशीन आवंटित की गई है. इसके कारण दूरस्थ तथा कठिन क्षेत्रों में भी टीबी रोगियों की जांच में आसानी होगी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के बेहतर संचालन के लिए क्लिंटन फाउंडेशन द्वारा 1 जिला सुपरवाइजर, 1 एक्सरे टेक्नीशियन एवं 2 कम्युनिटी समन्वयक उक्त जिलों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top