BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

सीतामढ़ी : विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

स्कूलों में आयोजित हुआ क्विज़ कम्पटीशन सीतामढ़ी। संचारी रोग पदाधिकारी डॉ जेड जावेद के नेतृत्व में शनिवार को यक्ष्मा उन्मूलन...

स्कूलों में आयोजित हुआ क्विज़ कम्पटीशन

सीतामढ़ी। संचारी रोग पदाधिकारी डॉ जेड जावेद के नेतृत्व में शनिवार को यक्ष्मा उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी यक्ष्मा कर्मी, प्रशिक्षु एएनएम, सहयोगी पार्टनर एनजीओ के कार्यकर्ता शामिल हुए। यह रैली सदर अस्पताल सीतामढ़ी से प्रारंभ होकर मेन रोड मोहनसाह चौक, जानकी स्थान का भ्रमण करते हुए वापस सदर अस्पताल सीतामढ़ी में संपन्न हुआ।

रैली में उपस्थित सभी कर्मी बैनर, पोस्टर, तख्ती, पंपलेट आदि के साथ नारा लगाते हुये शामिल हुए। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सभी प्रखंडों के उच्च विद्यालय में क्विज कंपटीशन का आयोजन कराया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संचारी रोग पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार स्वरूप डिक्शनरी प्रदान किया गया।

रैंकिंग में हुआ सुधार

डॉ सुरेश चंद्र लाल, सिविल सर्जन सीतामढ़ी की अध्यक्षता में जिला यक्ष्मा केंद्र के सभाकक्ष में विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर कार्यालय गोष्ठी का आयोजन किया गया एवं बताया गया की डॉ जेड जावेद के नेतृत्व में राष्ट्रीय यक्षमा उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत बेहतर कार्य किया जा रहा है एवं लक्ष्य के अनुरूप पब्लिक एवं प्राइवेट सेक्टर से टीवी नोटिफिकेशन का कार्य किया जा रहा है। जिससे जिला के रैंकिंग में सुधार हुआ है। सभी कर्मियों से बेहतर कार्य करने हेतु अनुरोध किया गया।

डॉ जेड जावेद जिला यक्ष्मा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि एनटीईपी टीम सीतामढ़ी द्वारा जिले में टीबी उनमूलन हेतु बेहतर प्रयास किया जा रहा है। विगत वर्षों से जिला रैंकिंग में सुधार हुई है जिसके लिए सीतामढ़ी की टीम बधाई के पात्र हैं। सामूहिक प्रयास से जन जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

क्षय रोग जागरूकता एवं खोज अभियान के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता एवम एएनएम के माध्यम से घर घर जाकर संदिग्ध यक्ष्मा मरीजों की पहचान की जा रही है एवं जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर उनके घर पर ही दवा खिलाने की व्यवस्था सरकार के द्वारा की जा रही है। जिले के सभी नवनियुक्त एसटीएस एवम एसटीएलएस का प्रशिक्षण जिला स्तर पर आयोजित की गई है।

हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर का प्रशिक्षण, डॉट प्रोवाइडर का कार्य कर रहे हैं आशा फैसिलिटेटर एवं आशा का प्रशिक्षण, प्रखंड स्तर पर कार्यरत बीसीएम, एनएम एवं यक्ष्मा कर्मियों का प्रशिक्षण, आईसीडीएस अंतर्गत कार्यरत सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षक तथा जिले के प्राइवेट प्रैक्टिसनर आदि का प्रशिक्षण जिला स्तर पर आयोजित किया गया है।

साथ ही धर्मगुरुओं, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बंधु, नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जिला परिषद के सदस्य आदि के साथ बैठक कर यक्ष्मा उन्मूलन हेतु प्रयास किया गया एवं निक्षय मित्र के रूप में कार्यक्रम से जुड़कर यक्ष्मा मरीजों को न्यूट्रीशनल सपोर्ट, वोकेशनल सपोर्ट, डायग्नोस्टिक सपोर्ट में सहयोग हेतु आह्वान किया गया।

सिविल सर्जन सीतामढ़ी द्वारा जिले में यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा पदाधिकारी, कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर, टीबी चैंपियन, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक, वरीय यक्ष्मा प्रयोगशाला पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला प्राविधिक, डॉक्टर फॉर यू एवं रिच इंडिया जैसे सहयोगी संस्था के कार्यकर्ता एवं यक्ष्मा कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं पूरी निष्ठा से 2025 तक सीतामढ़ी जिला को टीवी मुक्त बनाने हेतु पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया गया।

डीईओ सह लेखापाल रंजन शरण द्वारा बताया गया कि वर्ष 2023 में जिले के कुल पांच प्रखंडों में से सात पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया गया है, जिन्हें आचार संहिता की समाप्ति के बाद प्रशस्ति पत्र एवं गांधी जी की प्रतिमा जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रदान किया जाएगा।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top