BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

ग्रामीण इलाकों में लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने में निक्षय दिवस की भूमिका अहम : डॉ. शालिग्राम

जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर मनाया गया निक्षय दिवस, लोगों को टीबी के इलाज और बचाव की...

जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर मनाया गया निक्षय दिवस, लोगों को टीबी के इलाज और बचाव की दी गई जानकारी, किया गया जागरूक

बक्सर | प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत हर माह की भांति 16 मार्च को जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर निक्षय दिवस का आयोजन किया गया। इस क्रम में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें टीबी के लक्षण वाले जिले भर के सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही, लोगों को टीबी के लक्षण, उससे बचाव व इलाज की विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय ने बताया कि निक्षय दिवस के माध्यम से सरकार ने टीबी के मामलों की पहचान को गति देने और लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया है। निक्षय दिवस के माध्यम से लोगों को टीबी के प्रति न केवल जागरूक किया जा रहा है, बल्कि संदिग्ध मामलों को चिह्नित करते हुए उनकी जांच भी कराई जा रही है।

पंचायतों में स्थित स्वास्थ्य संस्थानों में इस प्रकार के अभियान और सुविधाओं की बदौलत लोगों को काफी सहूलियत हुई है। अब जांच के लिए उन्हें मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं होती। एचडब्ल्यूसी पर वो अपने बलगम का सैंपल दे देते हैं। जिसकी जांच रिपोर्ट उनको पहुंचा दी जाती है।

लोगों को दी गई टीबी के लक्षण की पहचान की जानकारी

सदर प्रखंड अंतर्गत कुलहड़िया स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सीएचओ मनीषा कुमारी ने बताया कि निक्षय दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने लोगों को बताया कि किसी भी व्यक्ति को दो हफ्ते से अधिक खांसी का होना, लगातार बुखार होना, रात में पसीना आना और वजन बढ़ना-घटना आदि टीबी बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।

ऐसे लोगों को सरकार के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। जिनमें जांच के साथ-साथ टीबी की दवाई उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा टीबी के मरीजों को 6 महीने तक 500 रुपए प्रतिमाह आर्थिक मदद भी दी जा रही है, ताकि मरीज उचित खुराक ले सके।

उन्होंने बताया कि टीबी के फैलने का मुख्य कारण इस बीमारी के लिए लोगों को सचेत न होना और इसे शुरूआती दौर में गंभीरता से न लेना है। टीबी किसी को भी हो सकता है, लेकिन नियमित दवा के सेवन से यह ठीक भी हो जाता है। उन्होंने लोगों से टीबी मरीजों से किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने की भी अपील की।

एचडब्ल्यूसी पर भी दे सकते हैं बलगम

जिला यक्ष्मा केंद्र के डीपीसी कुमार गौरव ने बताया, टीबी के लक्षण दिखाई देने पर लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपनी जांच कराएं। इसके लिए जिले में स्थित डुमरांव अनुमंडल अस्पताल, ब्रह्मपुर व सिमरी सीएचसी के साथ सदर अस्पताल, बक्सर में ट्रू-नॉट जांच की सुविधा उपलब्ध है। वहीं, जिला यक्ष्मा केंद्र पर सीबी-नॉट से मरीजों में टीबी की जांच की जाती है।

साथ ही, केसठ, चक्की और चौसा के सरैया एपीएचसी में टीबी के लक्षणों वाले मरीजों के लिए बलगम माइक्रोस्कोपिक जांच की सुविधा है। शेष प्रखंडों में टीबी यूनिट को संचालित करने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं, मरीजों की परेशानी को देखते हुए पंचायत स्तर पर टीबी के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करते हुए सभी हेल्थ और वेलनेस सेंटर्स पर स्पूटम लिया जा रहा है। ताकि लोगों को टीबी जांच के लिए प्रखंडों या जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top