BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
6 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
7 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने दुनिया के पहले चावल साइलो का बक्सर में किया उद्घाटन

चावल साइलो अन्न भंडारण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा : अश्विनी चौबे बक्सर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं...

चावल साइलो अन्न भंडारण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा : अश्विनी चौबे

बक्सर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर के इटाढ़ी में दुनिया के पहले चावल के साइलो का उद्घाटन किया। यहां पर 12500 मीट्रिक टन चावल का भंडारण किया जाएगा। अभी तक देश और विदेश में गेहूं का भंडारण होता रहा है। चावल साइलो प्रयोग के तौर पर इटाढ़ी में शुरू किया गया है।

इस मौके पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि चावल का साइलो अन्न भंडारण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। शाहाबाद क्षेत्र में इस अनुपम उपहार के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शाहाबाद का क्षेत्र धान का कटोरा है।

लंबे समय तक चावल का भंडारण अब सुनिश्चित हो सकेगा। अभी तक चावल को लंबे समय तक भंडारण करने में कई तरह की चुनौतियां आती थी। प्रयोग के तौर पर इसे शुरू किया गया है। इसके सफल होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में चावल का सिल तैयार किया जाएगा। बिहार राज्य का शाहाबाद का क्षेत्र धान के कटोरा के रूप में जाना जाता है। इसकी क्षमता 12500 मीट्रिक टन की है।

गेहूं का भी 37500 मीट्रिक टन की क्षमता वाला साइलो गोदाम तैयार किया गया है। इसे साइंटिफिक तरीके से बनाया गया है। गोदाम में रखा गया अनाज वर्षों बाद भी खराब नहीं होगा। इसे भारतीय खाद्य निगम की देखरेख में तैयार किया गया है। साइलो स्टोरेज एक बड़ा स्टील का ढांचा होता है, जिसमें थोक सामग्री रखी जाती है। इसमें कई विशाल बेलनाकार टैंक होते हैं।

नमी और तापमान से प्रभावित नही होने के कारण इनमें अनाज लंबे समय तक भंडारित रहता है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। पायलट आधार पर राइस साइलो अन्न दाताओं के लिए वरदान साबित होगा। दोनों स्थानों पर 12,500 मीट्रिक टन की क्षमता है। प्रत्येक स्थान पर 3125 मीट्रिक टन क्षमता के चार बिन बनाए गए हैं।

यह देश में अपनी तरह का पहला है और दुनिया के लिए एक उदाहरण भी बनेगा क्योंकि साइलो में चावल का दीर्घकालिक भंडारण दुनिया में कहीं और स्थापित नहीं किया गया है। चावल को थोक/खुले रूप में रखा जाएगा और चिलर की तैनाती के माध्यम से चावल का तापमान 12-15 डिग्री सेल्सियस पर बनाए रखा जाएगा। लंबी अवधि के लिए साइलो में चावल के भंडारण के सफल कार्यान्वयन और परीक्षण के बाद, पूरे देश में ऐसे और साइलो का निर्माण किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि रेलवे साइडिंग सुविधाओं से सुसज्जित साइलो न केवल बफर स्टॉक प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में काम करेगा बल्कि इसी तरह की परियोजनाओं में भविष्य के निवेश का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर इसका उद्घाटन व्यापक भलाई के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस मौके पर भारतीय खाद्य निगम के कार्यकारी निदेशक मुख्यालय अजीत कुमार सिन्हा, बिहार के जनरल मैनेजर अमित भूषण, डीडीसी एवं मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर गेहूं क्रय के लिए केंद्र का उद्घाटन किया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top