BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
3 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
5 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

सीतामढ़ी : एमडीए अभियान-शहरी क्षेत्रों में वार्ड पार्षदों का होगा संवेदीकरण, कचरा वाहनों से मिलेगा आडियो संदेश 

एमडीए अभियान में सभी विभागों को मिली जिम्मेवारी किसान सभा में भी फाइलेरिया बचाव को मिलेगी जानकारी सीतामढ़ी। फरवरी के...

एमडीए अभियान में सभी विभागों को मिली जिम्मेवारी

किसान सभा में भी फाइलेरिया बचाव को मिलेगी जानकारी

सीतामढ़ी। फरवरी के 10 तारीख से शुरू होने वाले “सर्वजन दवा सेवन” कार्यक्रम को लेकर जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बुधवार को विभिन्न विभागों के साथ जिला समन्वय समिति की बैठक की। इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, समेकित बाल विकास कार्यक्रम, जीविका, नगर आयुक्त,  कृषि तथा आपूर्ति विभाग के द्वारा एमडीए अभियान के तहत अब तक की तैयारी की समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर 10 से 13 फरवरी तक विद्यालयों, आंगनवाड़ी तथा अस्पतालों में बूथ लगाकर तथा 15 से 28 घर-घर जाकर दवा खिलाने में स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करने के साथ व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहू को जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों के साथ बैठक कर सभी विद्यालयों में निबंध/ वाद विवाद/ कॉपी में फाइलेरिया संदेश लिखकर / दिवाल लेखन / प्रभात फेरी / शनिवार विशेष कक्षा द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने

और  10,12 तथा 13 फरवरी को विद्यालयों में बूथ लगाकर सभी विद्यार्थियों को फाइलेरिया से बचाव की खुराक खिलाने में आशा कार्यकर्ता को सहयोग करने की अपील की। आईसीडीएस की डीपीओ को पहले तीन दिन आंगनबाड़ी केंद्र पर बूथ लगाकर तथा शेष दिन अपने अपने पोषक क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता को सहयोग करने और जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया। 

कचरा वाहन से आडियो संदेश

जिलाधिकारी ने कहा शहरी क्षेत्र में सेविका घर-घर जाकर सभी लाभुकों को खुराक खिलाएँगी। जीविका के डीपीएम से स्वयं सहायता समूह द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाने, 12 एवं 13 फरवरी को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर दवा खाने तथा सभी को दवा खाने हेतु प्रेरित करने एवं आशा कार्यकर्ता को सहयोग करने हेतु निदेश दिए।

नगर आयुक्त को सभी वार्ड पार्षदों का संवेदीकरण कर  जन जागरूकता अभियान चलाने एवं कचरा वाहन द्वारा ऑडियो संदेश तथा दीवार लेखन द्वारा जागरूकता फैलाने संबंधी निदेश दिए गए। जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पंचायती राज सदस्यों, पंचायत सचिवों, विकास मित्रों, टोला सेवकों आदि के माध्यम से लोगों को जानकारी देने तथा फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने में सहयोग हेतु निदेश दिए गए।

किसान सभा में फाइलेरिया उन्मूलन पर मिलेगी जानकारी

जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी ने कृषि पदाधिकारी को किसान सभा के माध्यम से तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जन वितरण डीलरों के माध्यम से जागरूकता अभियान के निदेश दिए गए।

अंत में जिला पदाधिकारी व अन्य सभी पदाधिकारियों द्वारा पोस्टर प्रदर्शन कर 10 फरवरी से “सर्वजन दवा सेवन” के दौरान 2 वर्ष से छोटे बच्चे, गर्भवती महिला तथा गंभीर रूप से बीमार को छोड़कर सभी जिला वासियों से फाइलेरिया से बचाव की खुराक खाने की अपील की गई।

बैठक में सिविल सर्जन डा सुरेश चन्द्र लाल, जिला भीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ रवीन्द्र कुमार यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहू, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी उपेंद्र पंडित, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समेकित बाल विकास कार्यक्रम कंचन गिरी, डीपीएम स्वास्थ्य असीत रंजन आदि उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top