BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
4 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
4 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 month ago
Advertisement

एफपीएलएमआईएस एप के माध्यम से परिवार नियोजन से संबंधित सामग्री की मंगा सकती हैं आशा

बक्सर, 22 जनवरी | जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम को सुदृढ़ करने और आशा कार्यकर्ताओं की सहूलियत के उद्देश से...
  • सदर प्रखंड में आशा फैसिलिटेटर्स को एप का दिया गया प्रशिक्षण
  • स्टॉक, खपत और मांग को एप पर अपलोड करने की दी गई जानकारी

बक्सर, 22 जनवरी | जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम को सुदृढ़ करने और आशा कार्यकर्ताओं की सहूलियत के उद्देश से स्वास्थ्य विभाग ने फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट सिस्टम (एफपीएलएमआईएस) लॉन्च किया है। यह सॉफ्टवेयर परिवार नियोजन के साधनों का स्टॉक, खपत या उनके न रहने की जानकारी देने व साधनों की डिमांड करने के लिए विकसित किया गया है। 

जिसको लेकर सोमवार को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा फैसिलिटेटर्स के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आशाओं को एप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान जिला सामुदायिक उत्प्रेरक हिमांशु कुमार सिंह ने आशा फैसिलिटेटर्स को बताया कि परिवार नियोजन के गर्भ निरोधक साधनों की नियमित आपूर्ति जिलास्तर से लेकर उप-स्वास्थ्य केंद्र व आशा तक की जा रही है। 

परिवार नियोजन के साधनों की आपूर्ति व खपत की जानकारी एफपीएलएमआईएस की वेबसाइट पर ऑनलाइन करना है। अगर लैपटॉप नहीं है तो मोबाइल एप के माध्यम से भी साधनों की डिमांड की जा सकती है। अब किसी भी तरह के साधनों की ऑफलाइन आपूर्ति (सप्लाई) नहीं की जाएगी। ऑनलाइन मांग के बाद साधनों की उपलब्धता उनके संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर हो जाएगी।

स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध करा दी जाएगी सामग्री

पीरामल के राहुल पांडेय ने बताया कि सिस्टम के द्वारा फैमिली प्लानिंग के संसाधन ऑनलाइन डिमांड करना होगा। जिसके बाद सारी सामग्री उनके स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध करा दी जाएगी। जहां से एएनएम व सीएचओ अपने अपने केंद्र पर उन संसाधनों को लेकर जा सकती हैं। परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत सभी गर्भनिरोधक सामग्रियों का सप्लाई चेन मैनेजमेंट एफपीएलएमआईएस के माध्यम से ही किया जाएगा। 

सप्लाई चेन मैनेजमेंट को सुव्यवस्थित करने एवं राज्य स्तर से आशा स्तर तक परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत गर्भनिरोधक सामग्रियों के निर्बाध उपलब्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य एफपीएलएमआईएस एप्लीकेशन को बनाया गया है। जिला स्तर पर एफपीएलएमआईएस एप्लीकेशन के बेहतर संचालन से परिवार नियोजन सामग्रियों की आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को सुदृढ़ करने एवं गर्भनिरोधक कुशल वितरण में सहायता प्राप्त होगी तथा परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा मिलेगा।

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

वहीं, सदर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य उत्प्रेरक प्रिंस कुमार सिंह ने आशा फैसिलिटेटर्स से कहा कि इस एप का उद्देश्य लाभुकों को अनुमंडलीय अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर बेहतर लाभ व सुविधा मुहैया कराया जाना है। इसमें किसी प्रकार की शिकायत मिलती है, तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई हो सकती है। 

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा दिए गए कार्यों को हर हाल में पूरा करें। प्रत्येक सप्ताह उपस्वास्थ्य केंद्र पर भी बैठक की जाए। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र पर भी नियोजन की सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। इसके अलावा आशा फैसिलिटेटर को शादी की सही उम्र, पोषण, परिवार कल्याण में आशाओं की भूमिका, परिवार कल्याण के साधनों, उनके प्रकार, साधनों को कब कहां कैसे प्रयोग में लिया जाए के बारे में विस्तार से बताया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top