BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
4 days ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
2 weeks ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
3 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
3 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
Advertisement

नालंदा : बिहारशरीफ में राजद का कार्यकर्ता जन संवाद सम्मेलन संपन्न

10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया पूरा  बिहारशरीफ (अविनाश पांडेय) :...

10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया पूरा 

बिहारशरीफ (अविनाश पांडेय) : नालंदा जिला राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता जन संवाद सम्मेलन जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु की अध्यक्षता में कर्पूरी भवन में संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता बिहार सरकार के मंत्री अनीता देवी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव  के निर्देशानुसार, देश के युथ आईकॉन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के मार्गदर्शन में बिहार के प्रत्येक जिले में कार्यकर्ता जन संवाद कार्यक्रम आयोजित होना था। इसी कड़ी में आज नालंदा जिला का संवाद का आयोजन हुआ है।

उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व हमारे नेता तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि सरकार बनते ही 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे जो की महागठबंधन सरकार में शामिल होते ही उन्होंने पूरा किया। उन्होंने जातीय जनगणना करवा करके अत्यंत पिछड़ा वर्ग में आरक्षण का दायरा बढ़ाकर के पिछड़ा एवं अति पिछड़े वर्ग अनुसूचित जाति के समाज को सम्मानित करने का काम किया हैं।

मौके पर सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष  उदय नारायण चौधरी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुएकहा कि आज बाबा साहब के द्वारा रचित संविधान खतरे में हैं। वर्तमान सरकार नागपुर के इशारे पर मनुस्मृति लागू करना चाह रही है। 

महंगाई आज चरम पर है ।रोजगार के मामले में भारत सरकार शून्य है। उन्होंने कहा कि  नेता  लालू प्रसाद यादव  के मार्गदर्शन में एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  के प्रयास से बिहार सरकार ने जातीय जनगणना करा करके एवं आबादी के अनुसार आरक्षण का दायरा बढ़ाकर करके देश और दुनिया में एक मिसाइल कायम किया है। रोजगार के मामले में  उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी  ने दुनिया के सामने एक लकीर खींची है।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मुद्दा नरेंद्र मोदी के  10 वर्ष बनाम तेजस्वी यादव के 15 माह का कार्यकाल होगा।

कहा की तेजस्वी जी ने मात्र अपने 15 महीने के कार्यकाल में सिंचाई कमाई दवाई करवाई और सुनबाई की नीति को लागू करके दुनिया के सामने एक लकीर खींचे हैं। बिहार में आज दिन प्रतिदिन नौकरियां बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज राम मंदिर के बहाने अपना राजनीति कर रही है जो कि कहीं से न्यायोचित नहीं है। 

उन्होंने कहा कि प्रभु राम जी हमारे दिल में बसते हैं।भगवान राम हमारे आराध्य हैं। राजनीति के मुद्दे नहीं। विधायक राकेश कुमार रोशन ने कहा कि आगामी चुनाव में नेता तेजस्वी यादव  के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं के बल पर हम निश्चित जीतेंगे। इस मौके पर  विधायक फतेह बहादुर सिंह, विधायक  प्रहलाद यादव,  विधायक मोहम्मद नेहालुद्दीन, विधान पार्षद कार्तिक कुमार, 

विधायक मंजू अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मंच का संचालन  प्रधान महासचिव सुनील यादव ने किया। इस मौके पर हुमायूं अख्तर तारीक, सुनील साव, अनिल महाराज, दीपक कुमार सिंह, सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड कार्यकारिणी के लोग जिला कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top