BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

सिमरी प्रखंड के ढकाईच, कठार, मझवारी तथा दियां गांव में पहुंची मोदी की गारंटी वाली गाड़ी

डुमरांव (खुशी पांडेय). भारत सरकार द्वारा गांव-गांव, शहर-शहर चलाई जा रही ’बिकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के तहत रविवार को...

डुमरांव (खुशी पांडेय). भारत सरकार द्वारा गांव-गांव, शहर-शहर चलाई जा रही ’बिकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के तहत रविवार को सिमरी प्रखंड के ढकाईच, कठार, मझवारी तथा दियां गांव में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के साथ भारत सरकार द्वारा चलाई जा रहीं लोक जनहितकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ, सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा जनता को दी गई. जिसमें उज्जवला गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, मुद्रा बैंक, मनरेगा विभाग, विजली विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभुकों को लाभान्वित किया गया.

विभागीय पदाधिकारीयों ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा गांव-गांव और ज्यादा से ज्यादा लाभकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को दी जाय. कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित भारत सरकार के राज्यमंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने जनता से संवाद किया तथा भारत सरकार द्वारा जनहितकारी योजनाओं से मिलनें वाले लाभ में आ रही परेशानियों से अवगत होते हुए उपस्थित पदाधिकारियों से त्वरित कार्रवाई कराते हुए आन द स्पॉट समस्या का समाधान कराया.

साथ ही लाभ से वंचित लोगों का कार्य एक सप्ताह में पुरा करने का आदेश उपस्थित पदाधिकारियों को दिया. जल जीवन हरियाली के तहत हुए कार्यों में लापरवाही बरतने की शिकायत ग्रामीणों ने मंत्री जी से की. उपस्थित पदाधिकारी को मंत्री सह सांसद ने तत्काल पौधे को सींचने के लिए जल की व्यवस्था करनें की बात कही और अगर कोताही बरतोगे तो हम आपको पानी पिला देंगें. मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि मोदी जी की गारंटी गाड़ी के माध्यम से समाज में वंचित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है.

मोदी सरकार में गरीब आत्मनिर्भर बनें, उनकी गरीबी दूर हो, यात्रा का यही उद्देश्य है. नरेंद्र मोदी अपने इन्हीं सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी सोंच के कारण विश्व के सबसे बड़े लोकप्रिय नेता तथा राष्ट्राध्यक्ष हैं. तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत आत्मनिर्भर हो इसका प्रयास हम सबको करना है. भारत निरंतर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. नरेंद्र मोदी भारत के हर वर्ग महिला, पुरुष, बच्चंे, बच्चियों, किसान, गरीब की चिंता अपनें अंतरात्मा से करते हैं.

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की जीवन दशा सुधारने एवं समाज में एक सम्मान जनक जिंदगी जीने के बारे में मोदी सरकार दिन रात प्रयासरत है, जिसका जीता जागता सबूत आज हमलोग के सामने है. मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी गांव-गांव, शहर-शहर पहुंच कर योजनाओं से वंचित समाज के निचली सीढ़ी पर खड़े व्यक्ति को जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ देने और सम्मान देने का कार्य कर रही है. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ’फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगाया’.

साथ ही साथ मोदी में विश्वास जताया. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया द्धारा किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह, वरिष्ठ नेता सतेंद्र कुंवर, ललन राय, अनिल पांडेय, नवीन राय, अन्नु तिवारी, नन्द जी सिंह, वंशीधर पांडेय, भुटेली तिवारी, सतीश दुबे, रजनीश पांडेय, जेपी चौबे, राहुल कुमार और उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा बक्सर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top