BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

बेतिया : जिले के गैर संचारी रोग पदाधिकारी डा. मुर्तुजा बेस्ट एनसीडीओ बिहार अवार्ड 2023 से हुए सम्मानित

पटना में स्वास्थ्य मंत्री के हाथों हुए सम्मानित  बेतिया। पटना के बापू सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पूरे राज्य...

पटना में स्वास्थ्य मंत्री के हाथों हुए सम्मानित 

बेतिया। पटना के बापू सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पूरे राज्य में गैर संचारी रोग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पश्चिमी चम्पारण के गैर संचारी रोग पदाधिकारी डा. मुर्तुजा अंसारी को स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि राज्यस्तर पर पटना के बापू सभागार में राज्य के प्रमंडल, जिला, अनुमंडल, प्रखण्ड एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर तक के उत्कृष्ट कार्य करनेवाले चिकित्सा पदाधिकारी के लिए राज्य सरकार ने सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया है।

जिसमें बिहार के सभी सिविल सर्जन, सभी आरडीडी, सभी एसीएमओ, सभी एनसीडीओ, सभी डीआईओ, सभी अनुमंडलीय उपाधीक्षकों, एमओआईसी, डीपीएम, डैम, डीसीएम,अनुश्रवण पदाधिकारी, डीपीसी, एचएम/बीसीएम/बीएचएम, चयनित सीएचओ, जीएनएम/एएनएम एवं आशा को भी आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा सभी मेडिकल कॉलेज के चुने हुए प्रचार्य एवं विभागाधयक्ष को भी बुलाया गया था। 

जिला NCD के सभी कर्मचारियों के परिश्रम का मिला परिणाम

एनसीडीओ डा. मुर्तुजा अंसारी ने बताया कि जिला एनसीडी के सभी कर्मचारियों के अथक परिश्रम के परिणामस्वरुप यह सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने सामान्य एनसीडी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एक राष्ट्रीय बहु-क्षेत्रीय कार्य योजना विकसित की है। जो एनसीडी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रयासरत है। एनसीडी की गंभीर चुनौती के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस चुनौती से निपटने के लिए जन जागरूकता की जरूरत है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक पूरे जिले में सामुदायिक आधारित पीबीएस -173% रहा। वहीं ओएस -374% रहा। कुल पीबीएस-4,52,090, ओएस – 4,43,901, कैंसर में (स्क्रीनिंग 22702, कैम्प 80, हेल्थ फैसिलिटी 161, जागरूकता 62. ट्रेनिंग सेशन 50, सस्पेकटेड 559, रेफर 69, ट्रीटमेंट 45) मरीजों की जाँच उपरान्त बी०पी०, शुगर, कैंसर, स्ट्रोक (लकवा एवं हदयाघात) एवं मानसिक रोगों से ग्रसित रोगियों की जाँच कर डिजिटलाइजेशन किया गया। इसमें  जिले के स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। 

जिले के लिए है सम्मान की बात

सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने बताया कि काफी सम्मान की बात है कि अपने जिले के एनसीडीओ डा० मुर्तुजा अंसारी को  बेहतरीन कार्य करने पर राज्य में सबसे उत्कृष्ट कार्य करने वाला एनसीडीओ चुना गया। उपमुख्य मंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा /प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अमृत प्रत्यय, ई डी संजय कुमार और विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें सम्मानित किया गया। यह जिला के लिए काफी हर्ष और गर्व की बात है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top