BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
3 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
5 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

डीएम ने द्वितिय मतदान पदाधिकारियों का एमपी उच्च विद्यालय, बक्सर में चल रहे प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण

बक्सर। लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की महत्ता के दृष्टिगत आज दिनांक 24 अप्रैल 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी...

बक्सर। लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की महत्ता के दृष्टिगत आज दिनांक 24 अप्रैल 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा 33-बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी द्वितीय मतदान पदाधिकारियों का एमपी उच्च विद्यालय, बक्सर में चल रहे प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में क्रमशः पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक एवं अपराह्न 2:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक आयोजित किया गया। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 2400 मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सभी द्वितीय मतदान पदाधिकारी को बीयू, सीयू एवं वीवीपीएटी के कनेक्शन के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें मशीन पर आने वाले सभी प्रकार के डिस्प्ले, त्रुटि एवं उसके समाधान के बारे में बताया गया। सभी द्वितीय मतदान पदाधिकारियों को मॉक पॉल, ईवीएम मशीन की सीलिंग प्रक्रिया, निर्वाचक सत्यापन, निविदत्त मतपत्र आदि के बारे में बताया गया। उसके पश्चात सभी प्रकार के प्रपत्रों को भरने के बारे में बताया गया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि द्वितीय मदान पदाधिकारी अमिट स्याही, मतदाता रजिस्टर 17(क) तथा मतदाता पर्ची के प्रभारी होते हैं। मतदाता की पहचान प्रथम मतदान पदाधिकारी के द्वारा करने के पश्चात मतदाता के बाएं हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही का चिन्ह लगाते हैं तथा मतदाता रजिस्टर प्रारूप 17(क) में मतदाता का हस्ताक्षर अथवा अंगूठे का निशान लेकर उन्हें मतदाता पर्ची जारी करते हैं।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कर्मियों को बेहतर ढंग से ईवीएम संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी (P1) एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी (P3) के साथ समन्वय बनाते हुए एक टीम के रूप में निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सभी मास्टर प्रशिक्षकों को सभी प्रशिक्षुओं को ईवीएम/वीवीपीएटी कनेक्शन एवं हैंड्स ऑन ट्रेनिंग देने का भी निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग बक्सर, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग पदाधिकारी बक्सर, मुख्य मास्टर प्रशिक्षक शिव प्रकाश राय, मास्टर प्रशिक्षक अभिनीत कुमार सिन्हा एवं प्रशिक्षण कोषांग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top