BREAKING NEWS
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
No menu items available
BREAKING
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 week ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
4 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
4 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 month ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 month ago
Advertisement

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध चिकित्सकीय इंतजामों का हो रहा आकलन

वेलनेस सेंटरों पर जरूरी चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना उद्देश्य अररिया । सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके के लोगों को सभी...

वेलनेस सेंटरों पर जरूरी चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना उद्देश्य

अररिया । सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके के लोगों को सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं में शुमार है. बेहतर चिकित्सीय सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच सुनिश्चित कराने में जिले में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की भूमिका महत्वपूर्ण है.

प्रारंभिक अवस्था में गंभीर रोगों का पता लगाने, इसका उपचार सुनिश्चित कराने, मातृ-शिशु स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की मजबूती सहित विभिन्न एनसीडी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिहाज से जरूरी है.

लिहाजा जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी पहल की जा रही है. इस क्रम में जिले के सभी वेलनेस सेंटरों में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाएं, स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, भवन, रोगियों के बैठने का इंतजाम,

स्वच्छ पेयजल, शौचालय की उपलब्धता सहित उपलब्ध अन्य सुविधाओं का आकलन किया जा रहा है. ताकि कमियों का पता लगा कर इसमें अपेक्षित सुधार को लेकर विभागीय स्तर से जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करायी जा सके.

जिले में 251 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं संचालित

जिला योजना समन्वयक राकेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिये हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का सफल संचालन जरूरी है. जिले में फिलहाल 251 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हैं. वेलनेस संटरों पर चिकित्सा अधिकारी व स्टाफ नर्स की उपलब्धता, सेंटर अपने निजी भवन में संचालित है या नहीं,

स्वच्छ पेयजल, शौचालय, मरीज व उनके परिजनों के लिये बैठने के इंतजाम, संस्थागत व आधारभूत संरचना के स्तर पर कमियों का पता लगाना व विभागीय स्तर से इसे दूर करने के लिये जरूरी पहल सुनिश्चित कराना इसका मुख्य उद्देश्य है.

वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध हैं 14 तरह की डायग्नॉस्टिक सेवा

डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार ने बताया कि जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सफल संचालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसके माध्यम से ग्रामीण इलाके के लोगों को 14 तरह की डायग्नॉस्टिक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना लक्ष्य है.

कुछ एक स्थानों को छोड़ कर शेष स्थानों पर ये सभी सेवाएं उपलब्ध हैं. इसी तरह सभी एचडब्ल्यूसी पर अनिवार्य दवाओं की सूची में शामिल कुल 151 दवाओं को उपलब्ध कराया जाना है. फिलहाल केंद्रों पर 90 से 100 तरह की दवाएं लोगों को उपलब्ध हो रहा है.

रोग प्रबंधन व समय पर उपचार हुआ है आसान

सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से ओपीडी सेवा, एनसीडी स्क्रीनिंग, टेलीमेडिसिन, एएनसी जांच, परिवार नियोजन संबंधी सेवा व परामर्श सेवाओं का लाभ मुहैया कराया जा रहा है.

वेलनेस सेंटरों पर प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाला विशेष स्वास्थ्य मेला स्थानीय ग्रामीणों के लिये विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रहा है. साथ ही विभिन्न संक्रामक व गैर संक्रामक रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने में भी वेलनेस सेंटर की भूमिका अहम साबित हो रही है. लिहाजा इसके सुदृढीकरण को लेकर विभागीय स्तर से जरूरी प्रयास किया जा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top