BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
2 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
2 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
3 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
3 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
4 weeks ago
Advertisement

नवादा : प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल छात्रों को मिला पुरस्कार 

कुशवाहा छात्रावास में कार्यक्रम का किया गया आयोजन, -एसडीओ कुमारी रुबी सहित दूसरे अतिथि रहे मौजूद  नवादा: नगर परिषद क्षेत्र...

कुशवाहा छात्रावास में कार्यक्रम का किया गया आयोजन, -एसडीओ कुमारी रुबी सहित दूसरे अतिथि रहे मौजूद 

नवादा: नगर परिषद क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित कुशवाहा छात्रावास में जिला कुशवाहा सेवा समिति  के तत्वाधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल  सफल छात्रों को पुस्कृत किया गया. समारोह का शुभारंभ भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प समर्पित कर हुआ। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि सहायक निदेशक सह जन सम्पर्क अधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह, एसडीओ कुमारी रूबी

एवं पटना कैंसर सेंटर के निदेशक डॉ नवीन कुमार एवं अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से  दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह का संचालन रामचन्द्र कुमार सोनी एवं पंचम कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से किया।समारोह में आगत अतिथियों का स्वागत  मोडर्न रेसिडेंशियल स्कूल के छात्राओं ने स्वागत गान से किया।आगत अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया गया।

ठोस निर्णय से बन सकता है बेहतर भविष्य

समारोह में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जन सम्पर्क अधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि अपने शैक्षणिक भविष्य के निर्माण के लिए कठिन परिश्रम, प्रबल इच्छाशक्ति एवं कुशल मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है। अगर आपको अपने शैक्षणिक भविष्य का निर्माण करना है तो आप ठोस निर्णय लें और भविष्य की तैयारी के लिए लग जाएं।उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव को बेहतर इंसान भी बनाती है।

उन्होंने अपने जीवन संस्मरण की घटनाओं से भी बच्चों को अवगत कराते हुए कहा कि जीवन संघर्षों का नाम है। बाधाओं और परेशानियों से निराश और हताश न होकर एकाग्रचित मन से अपनी तैयारी करें।अपने स्वागत से अविभूत होकर उन्होंने कहा कि अपनी जन्म भूमि में इस तरह का स्वागत मिलना कहीं न कही जिंदगी की तम्मनाओं को जीवंत बना देती है।

प्रोफेसर से लेकर जन सम्पर्क अधिकारी तक के सफर को पूरी तन्मयता के साथ पूरा करने एवं बच्चों को अच्छे मुकाम हासिल करने के लक्ष्य के प्रति सजग होकर उपस्थित अविभावकों को भी उनके कर्तव्यों का पाठ भी पढ़ाया।

एक हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए थे शामिल

बता दें कि जिले के विभिन्न प्रखंडो से एक हजार से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे।प्रतिभा खोज परीक्षा के नियंत्रक सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक यमुना प्रसाद ने बताया कि समिति के तत्वाधान में विगत चार वर्षो से प्रत्येक वर्ष प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन आईआईटी,नीट,यूपीएससी तथा बीपीएससी एवं सामान्य प्रतियोगी परीक्षा के तर्ज पर लिया गया था। परीक्षा में सफल प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए स्कॉलरशिप रिच माइंड डिजिटल कम्पनी के निदेशक के द्वारा दिया जाएगा।

लैपटॉप व घड़ी से किया गया छात्रों को पुरस्कृत

सफल छात्रों में मेडिकल में प्रथम स्थान संगम राज,द्वितीय दिव्या ज्योति एवं रणधीर कुमार वीपीएससी में प्रथम रितेश कुमार, मिथुन कुमार एवं मनीष कुमार आई टी आई में ऋतु राज वर्मा ,मोनू कुमार एवं तृतीय स्थान निशांत कुमार एवं सामान्य परीक्षा में सत्यम रंजन द्वितीय स्थान शिवम रंजन तथा तृतीय स्थान प्रितेश कुमार प्राप्त किया है।

चारो कोटि में  सफल छात्रों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र को केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल नवादा के निदेशक बसन्त प्रसाद  डॉ अमित कुमार , पटना कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ नवीन कुमार एवं अरविंद कुमार तथा समर्थ चाइल्ड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ सुनील कुमार के द्वारा लैपटॉप प्रदान किया गया।वही द्वितीय पुरस्कार में  सभी कोटि के सफल प्रतिभागियों को टैब एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को मोबाइल एवं प्रखण्ड के टॉपरों को दीवाल घड़ी देकर सम्मानित किया गया।

विगत चार बर्षो में समिति के द्वारा करीब दो दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं को देश के नामचीन कोचिंग संस्थानों में नामांकन कराया गया है। कुल 1301 परीक्षार्थियों ने विभिन्न संवर्ग की परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कुल 15 सौ से अधिक विद्यार्थियों ने फॉर्म परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म भरा था परन्तु मात्र तेरह सौ परीक्षार्थी ही शामिल हुए। परीक्षा में सफल छात्रों को रिच माइंड डिजिटल कम्पनी बड़ौदा के आर्थिक सहयोग से सभी छात्रों को इजाफा दिया जाता है।

कम्पनी के निदेशक निशिकांत सिन्हा ने समारोह को लाइव  संबोधित करते हुए सभी प्रथम छात्रों को इंजिनियर, डॉक्टर एवं सिविल सेवा की तैयारी करने में कोचिंग का खर्च उठाने के लिए आश्वस्त किया।उन्होंने कहा की परीक्षा का आयोजन को सफल बनाने में परीक्षा केंद्रों के सभी शिक्षकों एवं कुशवाहा सेवा समिति से जुड़े जिले के विभिन्न प्रखंडो से सदस्यों एवं शिक्षको की सहभागिता रही।

प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल छात्रों को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया।परीक्षा का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को परीक्षा के पूर्व की तैयारी करने के लिए सहयोग एवं दिशा निर्देश भी शामिल है।

कार्यक्रम में ये लोग भी रहे शामिल

परीक्षा को प्रारम्भ करने के पूर्व सभी छात्रों को समिति के  विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों के द्वारा मोटिवेशन क्लास भी लिया गया था। समारोह में सर्वश्रेष्ठ सदस्य के लिए श्री मति ललिता कुमारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर  डॉ चन्देश्वर प्रसाद, डॉ दीनानाथ वर्मा समिति के सचिव विजय कुमार,

किड्जी संचालक संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, दीपक कुमार, इंद्रपाल जॉनसन, अरुणजय कुमार, रविकांत वर्मा ,धनवंती कुमारी, डॉ विनीता प्रिया, अनुराधा मेहता पूनम मेहता, सेवा निवृत्त एएनएम  ललिता कुमारी, संरक्षक अर्जुन प्रसाद कुशवाहा, राम किसुन महतो, ओम साईं नाथ हॉस्पिटल के निदेशक डॉ ओम प्रकाश सहित हजारों सदस्य मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top