BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

नवादा :  कालाजार तथा फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर समीक्षा बैठक 

जिला सहित राज्य स्तर पर कालाजार पर पाया गया काबू  एनवीबीडीवी विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव सह पीरामल फाउंडेशन परामर्शदाता...

जिला सहित राज्य स्तर पर कालाजार पर पाया गया काबू 

एनवीबीडीवी विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव सह पीरामल फाउंडेशन परामर्शदाता डॉ वीके रैना ने सीएस से की मुलाकात  

सदर प्रखंड के भरोसा गांव तथा काशीचक का किया क्षेत्र भ्रमण, वस्तुस्थिति की ली जानकारी

विश्व स्वास्थ्य संगठन जिला को कालाजार से मुक्त होने का करेगा पुष्टीकरण

नवादा : जिला में कालाजार तथा फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक सदर ​अस्पताल स्थित सिविल सर्जन डॉ राम कुमार की अध्यक्षता में  सिविल सर्जन कक्ष में की गयी. इस समीक्षा बैठक में नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम विभाग के भूतपूर्व संयुक्त निदेशक सह पीरामल फाउंडेशन के परामर्शदाता डॉ विनोद कुमार रैना ने जिला स्तर पर कालाजार तथा फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर हो रहे कार्यों की जानकारी ली.

बैठक में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आफताब कलीम सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी ने हिस्सा लिया. डॉ आफताब कलीम ने उन्हें बताया कि पूर्व में जिला में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए राउंड संचालित किया गया है. कहा कि क्षेत्र में अब तक कालाजार के मरीज नहीं मिले हैं. सिविल सर्जन तथा डीवीबीडीसीओ से कहा कि वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत होने वाले कार्यों की निगरानी बढ़ायें. 

भरोसा गांव में किया मरीजों से मुलाकात

बैठक के उपरांत डॉ विनोद कुमार रैना ने सदर प्रखंड के भरोसा गांव तथा काशीचक का क्षेत्र भ्रमण किया. भरोसा गांव में उन्होंने फाइलेरिया मरीजों द्वारा तैयार पेशेंट सपोर्ट नेटवर्क के सदस्यों से मुलाकात की और उनके कार्यों के बारे में जाना. डॉ वीके रैना ने फाइलेरिया मरीजों से फाइलेरिया से दूसरे लोगों को सुूरक्षित रखने के लिए दवा सेवन कराने के बारे में जानकारी ली. फाइलेरिया मरीज रुधि कुमारी ने बताया कि लोगों को अपना हाथीपांव दिखा कर दवा सेवन के लिए समझाते हैं.

दवा सेवन के प्रति जनजागरूकता लाने के लिए समय निकाल कर गांव के लोगों से मुलाकात करते हैं और इस बीमारी पर नियमित चर्चा करते हैं. डॉ रैना ने मरीजों से कहा कि मरीजों से  वे अपने प्रभावित अंगों की देखभाल में किसी प्रकार की कोताही नहीं करें. गांवों में मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां साफ-सफाई रखें.  नालियों की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा जलजमाव नहीं होने देने जैसे कार्यों के लिए पंचायती राज विभाग से मदद प्राप्त करें.   

विश्व स्वास्थ्य संगठन करेगा पुष्टीकरण कार्य

डॉ विनोद कुमार रैना ने बताया कि जिला में कालाजार पर काबू पाया जा चुका है. भारत सरकार तथा राज्य सरकार कालाजार उन्मूलन की दिशा में बढ़िया कार्य किया गया है. उन्होंने बताया कि वह राज्य में कालाजार और फाइलेरिया की स्थिति को जानने के लिए दौरे पर आए हैं.

इस दौरान वह नवादा सहित जहानाबाद, नालंदा तथा सिवान में कालाजार तथा फाइलेरिया की स्थिति का ब्योरा लेंगे. उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को जिलों को कालाजार मुक्त होने की दिशा में पुष्टीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में राज्य सरकार को सहयोग प्रदान किया जा रहा है.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top