BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मुजफ्फरपुर : एड्स मुक्त जिला की आकांक्षा लिए सदर अस्पताल से निकाली जागरूकता रैली

एसीएमओ और सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य कर्मियों और एनसीसी कैडेटों ने किया जागरूक, जिला एआरटी सेंटर में 45...

एसीएमओ और सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य कर्मियों और एनसीसी कैडेटों ने किया जागरूक, जिला एआरटी सेंटर में 45 सौ मरीज निबंधित 

मुजफ्फरपुर। एड्स ऐसी बीमारी है जिसके जांच और उपचार में अभी भी समाज अगले पायदान पर नहीं है। ऐसे में विश्व एड्स दिवस के इस वर्ष का थीम “लेट कम्युनिटिज लीड” एड्स की रोकथाम में समाज की अहम भूमिका के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए चुना गया है। वहीं यह थीम एड्स के बचाव में समाज के महत्वपूर्ण योगदान के लिए भी चुना गया है।

ये बातें जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ सीके दास ने शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कही। जागरूकता रैली सदर अस्पताल के आस पास के मुख्य मार्गों से निकलते हुए वापस सदर में आकर समाप्त हुई। रैली में नर्सिंग की छात्राओं और एनसीसी बटालियन के युवाओं ने बालिकाओं ने अपने हाथों में बैनर व तख्तियों के माध्यम से एड्स से बचाव संबंधी नारों के जरिये आमजन में जागरूकता का संदेश दिया।

छूने व साथ खाने से नहीं फैलता एड्स

विश्व एड्स दिवस स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुभाष प्रसाद सिंह ने कहा कि एड्स असुरक्षित रक्त लेने से, असुरक्षित यौन संबंध बनाने से, संक्रमित मां से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे में फैलता है। वहीं उन्होंने कहा कि छूने से, एक साथ बैठने आदि से नहीं फैलता है इसलिए एड्स पीड़ित के प्रति भेदभाव न करें।

एड्स रोगी भी जी सकते हैं साधारण जिंदगी

सीडीओ डॉ सीके दास ने बताया कि अभी जिले के एआरटी में करीब 4500 लोग निबंधित हैं। ऐसा नहीं है कि एड्स होने का मतलब जीवन का अंत है। ऐसे में सकारात्मक सोच रखते हुए बीमारी का पता लगने पर जल्द से जल्द अपना ईलाज शुरु कर देना चाहिए। वहीं अपने खानपान में इम्यून को बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करें। हल्के फुल्के व्यायाम करें।

छोटी – छोटी बातों का ध्यान रखते हुए हम एड्स के साथ भी अच्छा जीवन जी सकते हैं। इस दिवस के मौके पर एसीएमओ डॉ सुभाष प्रसाद सिंह, सीडीओ डॉ सीके दास, जिला पर्यवेक्षक एड्स प्रोग्राम जय प्रकाश सिंह, अहाना से प्रोग्राम आफिसर आईसीटीसी परामर्शी रश्मी कुमारी, लैब टेक अजीत प्रकाश, एसटीडी परामर्शी सबिता कुमारी सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top