BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
9 hours ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूली बच्चों में टीबी के लक्षणों की पहचान करेगी आरबीएसके की टीम

जिले में एक से 14 वर्ष तक के बच्चों में टीबी की पुष्टि होने पर सतर्क हुआ डीटीसी टीबी मरीज...

जिले में एक से 14 वर्ष तक के बच्चों में टीबी की पुष्टि होने पर सतर्क हुआ डीटीसी

टीबी मरीज बच्चों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर भी किया जा रहा फोकस

बक्सर, 14 नवंबर | प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान और टीबी मुक्त पंचायत पहल के तहत जिले को टीबी मुक्त बनाने का कार्य जोरों पर है। लेकिन, बक्सर जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए अभी भी कई कार्य किए जाने है। जिसको लेकर जिला यक्ष्मा केंद्र तत्पर है। जिला यक्ष्मा केंद्र अब तक मिले टीबी मरीजों की रिपोर्ट का अध्ययन कर उस आधार पर टीबी उन्मूलन अभियान चलाने की तैयारी में है।

इसके लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। जिसपर छठ पूजा के बाद अमल किया जायेगा। जिला यक्ष्मा केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस साल एक जनवरी से 23 अक्टूबर तक जिले में कुल 2670 मरीज इलाजरत हैं। जिनमें नए टीबी मरीजों की संख्या 2254, वैसे मरीज जो दोबारा टीबी संक्रमण से पॉजिटिव हुए उनकी संख्या 201 और टीबी के पुराने 158 मरीज जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई वो शामिल हैं। वहीं, जिले के 57 टीबी मरीज में ड्रग रेजिस्टेंस हैं उनका भी इलाज चल रहा है।

टीबी मरीजों में पुरुषों की संख्या अधिक

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय ने बताया, जिले में 2670 टीबी मरीजों में पुरुषों की संख्या अधिक है। वहीं, मरीजों के उम्र और वर्ग की बात करें तो शून्य से 14 वर्ष तक के 98 बच्चों में 45 लड़के और 53 लड़कियां शामिल हैं।

15 से 30 वर्ष तक के आयु 1076 युवाओं में 558 युवा और 518 युवतियां टीबी के मरीज हैं। 31 से 45 वर्ष तक के 627 मरीजों में 413 पुरुष और 214 महिलाएं शामिल हैं। 46 से 60 वर्ष उम्र तक के 504 मरीजों में 357 पुरुष और 147 महिलाएं इलाजरत हैं। साथ ही, 60 व उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग 362 मरीजों 274 पुरुष और 88 महिलाओं का इलाज चल रहा है।

आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में लगेगा जांच शिविर

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. पांडेय ने कहा कि 14 साल तक के बच्चों में टीबी का प्रसार काफी चिंताजनक है। आंगनबाड़ी और स्कूलों में बच्चे समूह में रहते हैं। जिसके कारण टीबी संक्रमण के प्रसार की संभावना काफी अधिक है। जिसको देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में विशेष शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए सिविल सर्जन डॉ. एससी सिन्हा के साथ बैठक की जाएगी।

जिसमें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अधिकारियों और चिकित्सकों के अलावा सभी सीडीपीओ को शामिल किया जायेगा। जिसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों के बच्चों, छात्र और छात्राओं में टीबी के लक्षणों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही टीबी के किशोर मरीजों के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर भी बल दिया जायेगा। ताकि, समय रहते टीबी के संभावित मरीजों का इलाज शुरू किया जा सकेगा।

अंतरराष्ट्रीय मधुमेह दिवस पर भी चलेगा विशेष अभियान

सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया, सरकार के लक्ष्य के अनुरूप 2025 तक बक्सर जिले को टीबी मुक्त बनाना है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर तक जिले के सरकार स्वास्थ्य संस्थानों पर अंतरराष्ट्रीय मधुमेह दिवस मनाया जायेगा। इस क्रम में लोगों में डायबिटीज की जांच की जाएगी।

साथ ही, डायबिटीज के मरीजों में टीबी की भी जांच की जाएगी। क्योंकि, डायबिटीज मरीजों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। जिससे उनमें टीबी संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सभी एमओआईसी को यह सख्त निर्देश दिया गया है कि वे डायबिटीज के मरीजों में टीबी की जांच का प्रतिदिन अनुश्रवण करेंगे। ताकि, कहीं से कोई चूक न हो सके।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top