BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

7 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित राज्यों के प्रतिभागियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे बिहार के 7 शिक्षक

-अब पीएम ई विद्या डीटीएच चैनल पर बिहार में पढ़ने वाले पहली से बारहवीं कक्षा के सभी छात्र एवं छात्राएं...

-अब पीएम ई विद्या डीटीएच चैनल पर बिहार में पढ़ने वाले पहली से बारहवीं कक्षा के सभी छात्र एवं छात्राएं बिहार के कुशल शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के शैक्षिक वीडियो से घर बैठे प्राप्त कर पाएंगे विषय आधारित ई-शिक्षा

पटना. पीएम ई विद्या डीटीएच चैनलों के लिए ई कंटेंट विकास में शामिल होने वाले पेशेवरों के कौशल को बढ़ाने और समृद्ध करने के उद्देश्य से सीआईईटी-एनसीईआरटी नई दिल्ली में 18 से 20 अक्टूबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है, जिसमें बिहार, लद्दाख, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के प्रतिभागी शामिल होंगे.

इस प्रशिक्षण में बिहार के वैसे शिक्षक जिनके पास स्क्रिप्ट लेखन, कैमरामैन, वीडियो एडिटर और निर्माता निर्देशक के रूप में कुछ अनुभव के साथ ई कंटेंट उत्पादन का पृष्ठभूमि ज्ञान या मौलिक कौशल है, वैसे 7 शिक्षकों को राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) पटना के संयुक्त निदेशक (डायट) डॉ. रश्मि प्रभा द्वारा निर्गत पत्र के माध्यम से उक्त प्रशिक्षण में शामिल होने किए नामित किया गया है.

उक्त प्रशिक्षण में बिहार से शामिल होने वाले चयनित 7 शिक्षकों में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अनिल कुमार सिंह, आदर्श कन्या प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगढ़, कैमुर, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हरिदास शर्मा, आर.के.एम.एस. डहरक, कैमूर, कमलेश कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरदासपुर, कुदरा, कैमूर, मनोज कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय अल्लीपुर हट्टा, महनार, वैशाली, राजकीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक धीरज कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिलौटा, भभुआ, कैमूर, राजीव कुमार सुमन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तूफानगंज, रहई, नालंदा एवं केशव कुमार बुनियादी विद्यालय बखरी, मुरौल, मुजफ्फरपुर का नाम शामिल है.

उक्त प्रशिक्षण में शामिल होने वाले बिहार के सभी शिक्षकों को बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर पटना जिले के शिक्षक शिव कुमार ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि बिहार के लिए ये गर्व की बात है कि अब आने वाले समय में पीएम ई विद्या डीटीएच चैनल पर बिहार में पढ़ने वाले वर्ग 1 से 12 के सभी छात्र-छात्राएं बिहार के कुशल शिक्षक-शिक्षिकाओं का शैक्षिक वीडियो के माध्यम से ई-शिक्षण प्राप्त कर पाएंगे. उक्त जानकारी टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता अररिया जिले के शिक्षक रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक पूर्वी चंपारण जिले के शिक्षक मृत्युंजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से दी.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top