BREAKING NEWS
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
No menu items available
BREAKING
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 week ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
4 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
4 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 month ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 month ago
Advertisement

मुजफ्फरपुर : फाइलेरिया मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के लिए जनप्रतिनिधि ने की बैठक 

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी उपलब्ध है दवाएं फाइलेरिया के साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का होगा निदान मुजफ्फरपुर....

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी उपलब्ध है दवाएं

फाइलेरिया के साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का होगा निदान

मुजफ्फरपुर. मीनापुर प्रखंड के मड़ैया गांव में शुक्रवार को एक बैठक थोड़ी विशेष थी. यह उस गांव की मुखिया गुड्डी देवी ने उन फाइलेरिया मरीजों के लिए किया था, जिन्हें अभी तक कोई भी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पायी थी.

सरकारी स्वास्थ्य ​सुविधाओं से जोड़ने के लिए मुखिया ने गांव में ही फाइलेरिया रोगियों के गंज बाजार नेटवर्क मेंबर्स और शंकर नेटवर्क मेंबर को भी बैठक में शामिल किया. वहीं इस ग्रुप के फाइलेरिया ग्रस्त मरीजों ने किस तरह सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का फायदा उठा कर अपनी बीमारी और जिंदगी को आसन किया बतलाया.

मुखिया गुड्डी देवी ने कहा कि इस गांव में जितने भी फाइलेरिया मरीज हैं अभी तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाए हैं, जो इस बीमारी को लेकर उतने जागरूक नहीं है उन्हें जागरुक कर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ा जाएगा.

मुखिया ने बताया कि अब ऐसे मरीजों के साथ भी बैठक होगी और उन्हें समझाया जाएगा कि इस गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर है। जिसमें आकर वह अपना इलाज करवा सकते हैं इसमें कोई पैसा नही लगेगा और फ्री में इलाज होगा. फाइलेरिया से बचाना है तो सभी लोगों को फाइलेरिया के लिए जागरूक होना पड़ेगा.

सीएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि हमारे हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में सभी बीमारियों की दवा उपलब्ध है. बीपी शुगर की जांच की सुविधा भी है, आप लोग सभी गांव के लोगों को जागरूक करें और उन्हें बताएं कि इसमें फाइलेरिया के साथ-साथ और अन्य बीमारी की भी दवा फ्री मिलती है. गर्भवती महिलाओं की जांच की भी व्यवस्था है.

वहीं गांव के सामाजिक कार्यकर्ता कौशल किशोर प्रसाद ने कहा कि इस गांव में फाइलेरिया मरीजों  का एक नेटवर्क है जिससे कि लोगों में जागरूकता हुई है और बीमारी में भी कमी आई है. उन्होंने कहा कि जब तक हम लोग खुद इस बीमारी को लेकर जागरूक नहीं होंगे तब तक यह बीमारी खत्म नहीं हो सकता है.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top