BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
2 months ago
Advertisement

मुजफ्फरपर : बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ “व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेन” का लोकार्पण

150 से अधिक गाँव में होगा अभियान का आगाज़ मुजफ्फरपुर : बाल विवाह के खिलाफ बड़े अभियान में दूसरी बार...

150 से अधिक गाँव में होगा अभियान का आगाज़

मुजफ्फरपुर : बाल विवाह के खिलाफ बड़े अभियान में दूसरी बार भारत के कोने- कोने में विभिन्न भाषाओं और विविध बोलियों में गांव-देहात के लोग शपथ एवं मोमबत्ती/मशाल जुलूस के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ साझा रूप से आवाज उठाएंगे. विभिन्न गतिविधियों के जरिए संदेश की इसी कड़ी में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत देश के विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के साथ ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के हिस्से के रूप में गैरसरकारी संगठन निर्देश जिले के 150 से अधिक गांवों में यह महाअभियान का आगाज करेगी.

यह अभिनव पहल ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान का हिस्सा है जिसके बाद पूरे देश में बाल विवाह के खिलाफ एक मूक लेकिन ताकतवर क्रांति की चिंगारी दावानल की तरह फैल रही है. ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ देश भर के तमाम गैर सरकारी संगठनों की एक साझा पहल है. महिलाओं की अगुआई में इस अनूठे जमीनी अभियान का लक्ष्य 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाना है.       

आज अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सांसद वीणा देवी (वैशाली) द्वारा कहा गया की बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के इस अभिनव पहल में महिलाओं और किशोरियों की बढ़-चढ़ कर भागीदारी यह दिखाती है कि अब उन्होंने तय कर लिया है कि कानूनी तौर पर अपराध होने के बावजूद बाल विवाह का चलन भले से हो लेकिन वे अब इस सामाजिक बुराई का हिस्सा नहीं बनेंगी. दूरदराज के गांवों में आधी आबादी की आवाज घूंघट और रिवाजों की ओट में दबा दी गई हो लेकिन अब वे मोमबत्ती जुलूस, गीतों, एवं शपथ में भागीदारी के जरिए यह बता रही हैं कि वे अपने बच्चों का जीवन बाल विवाह से बर्बाद नहीं होने देंगी.  

इस अवसर पर महोदया के करकमलों से एक किताब का लोकार्पण भी किया गया जिसका नाम है “व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेन” जिसके लेखक श्री भुवन रिभु ( सामाजिक कार्यकर्ता) है. इस कार्यक्रम में विधान परिषद् श्री दिनेश सिंह, निर्देश स्वयंसेवी संस्था के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंह, निदेशक कार्यक्रम बिनोद कुमार, महिला प्रकोष्ठ रम्भा सिंह इत्यादि उपस्थित थे. इस अवसर पर लगभग 10 महिलाओं ने अपनी व्यथा से सबको झकझोर दिया, जिनका बाल विवाह हुआ था.

गैर सरकारी संगठन निर्देश के कार्यक्रम समन्वयक शिवानी वर्मा ने कहा कि हमने पिछले वर्ष 16 अक्टूबर 2022 को भी इस महा अभियान में बढ़ चढकर हिस्सा लिया था. जिसमे की भारत भर के 7600 गांव में 76000 से अधिक साहसी महिलाएं सड़कों पर आईं और इसके कारण “बाल विवाह मुक्त भारत” देश में बाल विवाह के खिलाफ सबसे बड़ा आंदोलन बन गया. इस अभियान ने  288 जिलों में 160 एनजीओ के एक मजबूत गठबंधन का निर्माण किया जो बाल विवाह को रोकने के लिए गांव में काम कर रहे हैं.

एक करोड़ से अधिक लोगों ने बाल विवाह समाप्त करने के शपथ ली. पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे इस महा अभियान का उद्देश्य है भारत भर के 300 सबसे अधिक प्रभावित जिलों के 50000 गांव को बाल विवाह मुक्त बनाकर वर्ष 2025 तक बाल विवाह को 23.3%(NFHS-5) से घटकर 10% तक लाना है और इस प्रकार वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाना है.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top