BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 day ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
6 days ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
7 days ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
3 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
Advertisement

बेतिया – डेंगू के मामलों से बचने को बरतें सावधानी : सीएस डॉ श्रीकांत दुबे 

डेंगू से बचाव को करायी जा रही है फॉगिंग बेतिया। डेंगू वेक्टर जनित रोग है। जिसके अधिकांश मामले बरसात के...

डेंगू से बचाव को करायी जा रही है फॉगिंग

बेतिया। डेंगू वेक्टर जनित रोग है। जिसके अधिकांश मामले बरसात के मौसम में देखे जाते हैं। डेंगू मादा एडीज मच्छर के काटने से शरीर में फैलता है। यह एक गंभीर रोग है। इससे बचने के लिए लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ये बातें जिले के सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने कही है। उन्होंने  कहा कि डेंगू का मच्छर अधिकांशतः दिन में काटता है। यह स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है। घर के आसपास जल का जमाव न होने दें।

क्यूंकि जल जमाव के कारण पैदा होता है डेंगू का लार्वा। डेंगू होने पर तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे या चकते का निशान, काला पखाना होना आदि इसके लक्षण हैं। इन लक्षणों के नजर आने पर  तत्काल सरकारी अस्पताल जाएं और अपना इलाज करवाएं।

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को पहले डेंगू हो चुका है तो उसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। सीएस ने बताया कि जिलेभर में डेंगू के प्रकोप से बचाव हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग कराई जा रही है। साथ ही जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को प्रेरित किया जा रहा है। 

डेंगू के लक्षण होते तुरंत जाँच कराएं

सीएस ने बताया कि डेंगू लाइलाज नहीं है। इस बीमारी के लक्षण होने पर बिना समय नष्ट किये चिकित्सक से संपर्क करें। डेंगू एवं चिकनगुनिया बुखार की स्थिति में सभी रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती है। समय पर उपचार करने से मरीज पूर्णतः स्वस्थ हो जाता है। तेज बुखार के उपचार हेतु एस्प्रीन अथवा ब्रूफेन की गोलियां कदापि इस्तेमाल नहीं करें। इसके लिए पारासिटामोल सुरक्षित दवा है।

एंबुलेंस हेतु टॉलफ्री नंबर 102 पर डायल करें। इलाज के लिए विशेष जानकारी, शिकायत, परामर्श हेतु टॉलफ्री नंबर 104 से संपर्क करें, जो हर दिन 24 घंटे कार्यरत हैं। डेंगू के मरीज के घर के चारों तरफ टेक्नीकल मालाथियॉन की फॉगिंग करायी जा रही है। अनुमंडल अस्पताल में 05 बेड एवं प्प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र / सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर 02-02 मच्छरदानीयुक्त बेड तैयार कराया गया है। साथ ही सभी संस्थानों में डेंगू के मरीजों की जांच एवं उपचार की व्यवस्था मुफ्त में उपलब्ध है। 

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव हेतु निम्न उपाय करें

जिला महामारी पदाधिकारी डॉ अरशद मुन्ना ने बताया कि डेंगू से बचने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। घर एवं सभी कमरों को साफ सुथरा एवं हवादार बनाएं रखें। टूटे-फूटे बर्तनों, कूलर, पानी टंकी एवं घर के अंदर एवं अगल-बगल में अन्य जगहों पर पानी ना जमने दें। आसपास के जगह को साफ सुथरा रखें तथा जमा पानी एवं गंदगी पर कीटनाशक  दवा का छिड़काव करें। गमला, फूलदान इत्यादि का पानी हर दूसरे दिन बदलें। जमे हुए पानी पर मिट्टी का तेल डालें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top