BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
2 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 months ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

लोगों को फाइलेरिया के प्रति जानकारी देंगे खुद फ़ाइलेरिया के मरीज, बढ़ेगी जागरूकता

भोजपुर जिले के बिहिया स्थित तेघरा गांव में गठित हुआ फाइलेरिया पेशेंट प्लेटफॉर्म एमडीए व फाइलेरिया को लेकर लोगों को...

भोजपुर जिले के बिहिया स्थित तेघरा गांव में गठित हुआ फाइलेरिया पेशेंट प्लेटफॉर्म

एमडीए व फाइलेरिया को लेकर लोगों को करेंगे जागरूक, देंगे जानकारी

आरा, 29 सितंबर| जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जो आगामी छह अगस्त तक जिले के सभी प्रखंडों में संचालित किया जाएगा। इस क्रम में देखा गया है कि जानकारी के अभाव में लोग कई बार दवाओं का सेवन करने से मना करते हैं।

ऐसे में रिफ्यूजल के मामलों को कम करने के लिए फाइलेरिया मरीजों की सहायता ली जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को जिले के बिहिया प्रखंड अंतर्गत दोघरा पंचायत स्थित तेघरा गांव में फाइलेरिया पेशेंट प्लेटफॉर्म का गठन किया गया। जिसमें गांव के दर्जन भर फाइलेरिया मरीजों को पेशेंट प्लेटफॉर्म से जोड़ते हुए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

इस क्रम में बैठक के दौरान फाइलेरिया मरीजों को पेशेंट प्लेटफॉर्म की जानकारी, उद्देश और महत्ता की जानकारी दी गई। बैठक में पिरामल इंडिया के प्रखंड समन्वयक रत्नेश कुमार ने बताया कि पेशेंट प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करते हुए एमडीए को सफल बनाना है।

इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं या ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (डीए) टीम के साथ जाकर फाइलेरिया मरीज लोगों को जागरूक करेंगे। जिससे वो एमडीए व फाइलेरिया रोधी दवाओं की महत्ता को समझे और बिना आनाकानी के दवाओं का सेवन करें।

लोगों को दवाओं की अहमियत को समझाएं पेशेंट प्लेटफॉर्म के सदस्य

रत्नेश कुमार ने फाइलेरिया मरीजों को बताया कि फाइलेरिया एक ऐसी बीमारी है, जिसका समय पर इलाज नहीं होने से मरीज दिव्यांग हो सकता है। जिसके बाद मरीज को चलने और घुमने के साथ दैनिक क्रियाओं में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। जिससे आप अपने गांव को फाइलेरिया से मुक्त बना सकें।

इसके लिए जरूरी है कि पेशेंट प्लेटफॉर्म के सदस्य अपने परिजनों, आसपास और मोहल्ले के लोगों को एमडीए के दौरान दवाओं का सेवन करने के लिए जागरूक और प्रेरित करें। वहीं, आशा कार्यकर्ताएं और डीए टीम भी लोगों को फाइलेरिया के दुष्प्रभाव को समझाने के लिए प्लेटफॉर्म के सदस्यों का सहयोग ले सकते हैं।

पंचायत समिति का मिलेगा भरपुर सहयोग

बैठक के दौरान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना पासवान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की यह पहल काफी सराहनीय है। जिसमें पंचायत समिति का भरपुर सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि एमडीए के दौरान डीए टीम को यदि किसी प्रकार की बाधा का सामना करना पड़े तो तत्काल समिति के सदस्यों से संपर्क करें।

जिसके बाद बाधा को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, लोगों को मच्छरों से बचाव को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। ताकि, लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बचाया जा सके। मौके पर आशा फैसिलिटेटर गुड़िया कुंअर, आशा कार्यकर्ता मीणा देवर, वीटी किरण देवी समेत गांव के फाइलेरिया मरीज उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top