BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
5 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
6 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

एचआईवी मरीजों के इलाज के लिए जल्द शुरू होगा लिंक एआरटी सेंटर

मरीजों को इलाज व दवाओं के लिए भोजपुर एआरटी सेंटर का चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, सदर अस्पताल स्थित लिंक...

मरीजों को इलाज व दवाओं के लिए भोजपुर एआरटी सेंटर का चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, सदर अस्पताल स्थित लिंक एआरटी सेंटर में मरीजों को मिलेगी दवा और उचित परामर्श

बक्सर : राज्य स्वास्थ्य समिति ने जिले के एड्स और एचआईवी पीड़ितों को राहत देने जा रही है। जिसके तहत जिले में एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (लिंक-एआरटी) सेंटर की शुरुआत करने जा रही है। जिससे एड्स और एचआईवी के मरीज को एआरटी के लिए बार-बार भोजपुर एआरटी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जल्द ही सदर अस्पताल स्थित लिंक एआरटी सेंटर से एड्स के मरीजों को भी दवाओं के साथ अन्य सुविधा मिलने लगेगी।

एचआईवी और एड्स से ग्रसित मरीजों को दवाइयां एआरटी सेंटर पर ही मिलती हैं। इससे पूर्व मरीजों भोजपुर जिले में स्थित एआरटी सेंटर से दवाएं दी जाती थी। ऐसे में मरीजों की सहूलियत के लिए बक्सर में लिंक एआरटी सेंटर स्थापित होने से मरीजों का कैडमियम यूरिन (सीडीयू) टेस्ट भी होगा। सीडीयू टेस्ट से यह जानकारी मिलेगी कि मरीज के शरीर में एचआईवी वायरस कितनी मात्रा में फैल चुका है। इसके आधार पर उसे दवाइयां दी जा सकेंगी।

जांच में आएगी तेजी

जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी सह संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय ने बताया कि लिंक एआरटी सेंटर के खुलने से एचआईवी और एड्स के संभावित मरीजों की जांच में तेजी आएगी। साथ ही, उनका उचित काउंसिलिंग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि एचआईवी और एड्स के मरीज को एकमुश्त में एक माह की दवा दी जाती है।

एक माह के बाद उनकी दोबारा जांच की जाती है और उस आधार पर दवाएं दी जाती हैं। किसी भी एचआईवी से संक्रमित के दवा की डोज नहीं छूटनी चाहिए। यदि किसी कारण मरीज दवा की डोज छोड़ता है तो उसके शरीर में वायरल लोड बढ़ने की संभावना बन जाती है। जो खतरनाक है। रोग प्रतिरोधक क्षता कम होगी और दूसरी तरह की बीमारियां भी आक्रमण कर सकती है जिसमें टीबी सबसे प्रमुख है।

इस वर्ष 53 संक्रमित मरीजों की हुई पुष्टि

जिला आईसीटीसी पर्यवेक्षक शिव कृपाल दास ने बताया, जिले में प्रत्येक साल एड्स व एचआईवी के मरीज मिलते हैं। वर्ष 2022-23 में 109 मरीजों की पुष्टि हुई थी। साथ ही, छह गर्भवती महिलाएं भी संक्रमित पाई गई थीं। वहीं, वर्ष 2023-24 में अब तक पांच गर्भवती महिलाएं और 53 अन्य संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई हैं। जिनमें छह लोग टीबी और एचआईवी दोनों से संक्रमित हैं। जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि लिंक एआरटी सेंटर की शुरुआत होने से मरीजों की निगरानी और काउंसलिंग में भी सहूलियत होगी। साथ ही, मरीजों को सुविधाजनक इलाज मुहैया कराया जाएगा।

उपलब्ध हो चुकी हैं दवाएं

सदर अस्पताल में एआरटी सेंटर बनकर तैयार है। जिसका संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए दवाओं का स्टॉक भी उपलब्ध हो चुका है। साथ ही, जिला यक्ष्मा विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी को एआरटी का प्रशिक्षण देने की तैयारी चल रही है। जिसके बाद लिंक एआरटी में मरीजों की जांच व उनका इलाज शुरू किया जाएगा। साथ ही, इसके संचालन से एचआईवी से संक्रमित मरीजों को दवा लेने के लिए भोजपुर या पटना नहीं जाना पड़ेगा। – डॉ. सुरेश चंद सिन्हा, सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य समिति, बक्सर

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top