BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

डॉ मनीष राजकीय शिक्षक पुरस्कार से शिक्षा मंत्री द्वारा हुए सम्मानित, बक्सर के बेटे ने रचा इतिहास

डुमरांव. डा मनीष कुमार शशि प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरी में पदस्थापित शिक्षक मंगलवार को कृष्णा मेमोरियल हॉल पटना में...

डुमरांव. डा मनीष कुमार शशि प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरी में पदस्थापित शिक्षक मंगलवार को कृष्णा मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित राजकीय शिक्षक सम्मान 2023 से शिक्षा मंत्री प्रो डा चंद्रशेखर प्रसाद के द्वारा सम्मानित किए गए. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के सचिव ने भी स्वागत भाषण से सभी उपस्थित जनों का प्रभावित किया. कार्यक्रम की शुरुआत राज्य गीत से हुई. उसके बाद स्वागत भाषण के बाद बिहार राज्य के शिक्षा मंत्री प्रो डॉ चंद्रशेखर के द्वारा सभी चयनित राज्य के 20 शिक्षकों को मोमेंटो, शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

माध्यमिक शिक्षा निदेशक, प्राथमिक शिक्षा निदेशक के साथ-साथ विभिन्न जिला के जिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. केशव प्रसाद, अमित कुमार, रजनीकांत प्रवीण ने जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी.राज्य सरकार हर वर्ष, प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस पर राज्य के शिक्षकों को सम्मानित करती है, जिला बक्सर विगत लगभग 15 वर्षों के बाद ऐसे सम्मान को प्राप्त करने में सफल रहा है. अवकाश प्राप्त शिक्षकों ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद ऐसे पुरस्कार से शिक्षकों के बीच उत्साह का संचार हुआ है. निश्चित रूप से जिला बक्सर के शिक्षक काफी हर्षित है.

बताते चले कि डा मनीष खुद युटुब चैनल, फेसबुक पेज के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए काफी चर्चा के केंद्र बिंदु में रहते हैं. विद्यार्थियों के बीच काफी सुगमता, सरल व्यक्तित्व के धनी है. विगत वर्षों में वह बहुत से पुरस्कार जीत चुके हैं. प्रखंड संसाधन केंद्र सिमरी और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डुमरांव में साधनसेवी के रूप में भी शिक्षक प्रशिक्षण में काफी लोकप्रिय रहे हैं.

शिक्षा विभाग बक्सर से जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार द्विवेदी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना सारिका अशरफ, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा चंदन कुमार द्विवेदी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा रजनीश कुमार उपाध्याय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन नाजिश अली, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना लेखा एस राय के साथ-साथ सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और कार्यालय कर्मी सम्मानित शिक्षक को बधाई संदेश प्रेषित किया. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विवेक कुमार मौर्य, श्री भगवान पांडे, मृत्युंजय कुमार ,मुरारी प्रसाद, हींग मनी, आशीष कुमार गुप्ता, बृजेश राय, शंकर प्रसाद इत्यादि ने शुभकामनाएं संदेश प्रेषित किया.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top