BREAKING NEWS
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
No menu items available
BREAKING
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 day ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
3 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
Advertisement

बेतिया: रात्रि चौपाल लगाकर टीबी के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

– लक्षण व बचाव के बताए गए उपाय – स्वास्थ्य विभाग के साथ केएचपीटी मिलकर चला रहा जागरूकता अभियान बेतिया।...

– लक्षण व बचाव के बताए गए उपाय

– स्वास्थ्य विभाग के साथ केएचपीटी मिलकर चला रहा जागरूकता अभियान

बेतिया। पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड के गुजरवलिया ग्राम में रात्रि चौपाल लगाकर टीबी के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में केएचपीटी, बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग और जीविका कर्मियों के द्वारा चौपाल लगाकर टीबी के लक्षण व बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधि,एसटीएस, जीविका, के सहयोग से प्रवासियों को टीबी बीमारी के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान सीएचओ विभांशु  कुमार ने टीबी के लक्षण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दो हफ्ते या उससे ज्यादा समय तक खांसी, बलगम के साथ खून का आना, शाम को बुखार आना या वजन कम होने  की शिकायत हो तो उसे तुरंत नजदीक के सरकारी अस्पताल में ले जाकर जांच कराएं, क्योकि ये टीबी के लक्षण हैं।

उन्होंने बताया कि सभी सरकारी अस्पताल में टीबी की जांच और इलाज पूरी तरह मुफ्त है। वहीं केएचपीटी के कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर डॉ घनश्याम ने बताया कि टीबी की पुष्ठी  हो जाने पर टीबी मरीज को सरकार के द्वारा निःशुल्क दवा के साथ साथ हर माह पांच सौ रुपये की राशि पोषण सहायता  योजना के तहत पौष्टिक भोजन के लिए दी जाती है।

टीबी के लक्षण वाले लोगों को किया चिह्नित

जीविका की प्रतिनिधि सरिता कुमारी ने कहा कि  जो भी प्रवासी लोग हैं  अगर उनकी टीबी संबंधित कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत अपनी जांच निश्चित रूप से करा लें। उन्होंने  कहा कि सामुदायिक जागरूकता से ही टीबी बीमारी को समाज से मुक्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान लक्षण वाले  लोगों को सरकारी अस्पताल में जांच के लिए रेफर भी किया गया।

वहीं बताया गया  कि  टीबी की पूरा कोर्स नहीं करने पर एमडीआर टीबी होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि  स्वास्थ्य कर्मियों की  देखरेख में दवा खाने से मरीज पूरी तरह ठीक हो जाएंगे । मौके पर आशा कार्यकर्ताओं में विनीता देवी, रेखा देवी, रीमा कुमारी, बशिष्ठ तिवारी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

टीबी से बचने के लिए सावधानी जरूरी

– पौष्टिकता से भरपूर खान-पान रखकर अपनी इम्युनिटी को बढ़िया रखें।

– ज्यादा भीड़-भाड़ वाली गंदी जगहों पर नहीं रहें।

– अपने शरीर तथा रहने के स्थान की साफ सफाई रखें।

– टीबी के मरीज के अधिक पास जाने से बचें।

– मरीज खांसते और छींकते वक्त मुंह पर मास्क या रुमाल रखें।

– रुमाल और कपड़ों को गर्म पानी में धुलें।

– बच्चों को मरीज से दूर रखें, क्योंकि उनमें खतरा अधिक रहता है।

– मरीज का जूठा ना खाएं।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top