BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
6 hours ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
Advertisement

पीडित मानव की सेवा मे सदैव तत्पर रहता है लायंस क्लब बक्सर गैंगज : एमजेएफ लायन सुरेश संगम

बक्सर। लायंस क्लब ऑफ़ बक्सर गैगेज का 32वां स्थापना समारोह, शहर के पी रोड स्थित होटल रिवर फ्रंट के बैंक्वेट...


बक्सर। लायंस क्लब ऑफ़ बक्सर गैगेज का 32वां स्थापना समारोह, शहर के पी रोड स्थित होटल रिवर फ्रंट के बैंक्वेट हॉल में मनाया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, डिस्ट्रिक्ट-322, भागलपुर से आये पीएमजेएफ लायन विनोद अग्रवाल, आईपीडीजी लायन डॉ मधेश्वरा सिंह, पूर्व जिला पाल लायन प्रकाश नंदा, डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेर लायन संगीता नंदा, संयुक्त आयुक्त जीएसटी वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन कन्वेंशन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन सुरेश संगम ने किया।

समारोह के मुख्य अतिथि लायन विनोद अग्रवाल ने बक्सर शाखा से जुड़े सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरे जिले की अपनी विभिन्न सेवाओं के माध्यम से लायंस क्लब ऑफ़ बक्सर गैगेज को मजबूती प्रदान करने को हर संभव मदद एवं सहयोग करने का भरोसा दिया। वहीं कन्वेंशन चेयरपर्सन सुरेश संगम ने विस्तार से क्लब के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि लायंस क्लब पीडि़त मानव की सेवा के लिए सदैव तत्पर और तैयार रहता है उन्होंने लोगों से क्लब से जुड़कर मानवता की सेवा करने के लिए अनुरोध भी किया।

क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन विनय कुमार ने अपने कार्यकाल में शिक्षा से जुड़े कार्य सहित लगभग 25 कार्यों को अंजाम देने का संकल्प लिया। मौके पर जीएसटी संयुक्त आयुक्त श्री वीरेंद्र सिंह ने लायंस क्लब के कार्यों को काफी सराहना की। वहीं बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने विगत वर्ष में तनाव या अन्य धार्मिक अवसरों पर लायन्स क्लब के द्वारा किये सेवा कार्य को प्रशंसनीय बताया और आने वाले समय मे हर तरह से प्रशासनिक सहयोग देने का आश्वासन दिया

वहीं न्यू वर्तमान जिला पाल लायन डॉक्टर मधेश्वरा सिंह ने क्लब के नए सदस्यों को इंडक्ट किया दूसरी तरफ पूर्व जिला पाल लायन प्रकाश नंदा ने नव चयनित पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण कराया। कार्यक्रम के पहले संध्याकाल मे दलसागर में वृक्षारोपण का भी कार्य किया गया। मौके पर समाज में निस्वार्थ भाव से समर्पित लायन को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी रंजीत कुमार , मेजर राणा के अलावा रेड क्रॉस सचिव डॉ श्रवण तिवारी, बक्सर नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि नैमतुल्लाह फरीदी,

डॉ महेंद्र प्रसाद, दौलत चंद गुप्ता, जदयू नगर अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, रोटरी अध्यक्ष राजेश केशरी सहित शहर के अन्य चर्चित एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन निगम पांडे, लायन अमित केजरीवाल, अतुल मेहरोत्रा मोहम्मद जमील, सुधीर सर्राफ बृज किशोर सिंह, ऋषि निर्मल, योगेश जायसवाल, बंटी जायसवाल, अनिल राय, दिनेश जायसवाल, अमित पाहवा, इत्यादि का काफी सराहनी योगदान रहा। अन्त मे राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त हुआ।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top