BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
25 seconds ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
5 minutes ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
1 week ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
1 week ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
1 week ago
Advertisement

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर बक्सर। DNE News...

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर

बक्सर। DNE News Express। संवाददाता। चौगाई प्रखंड की नचाप पंचायत में मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला की उपस्थिति में सेवा सेतु सह पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं और शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताएं जिला प्रशासन के समक्ष रखीं तथा विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन और शिकायतें भी प्रस्तुत कीं।

जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का नियमसंगत, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सेवा सेतु सह पंचायत सहयोग शिविरों के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर संबंधित विभाग या शिविर के माध्यम से आवेदन करने की अपील की। साथ ही, योजनाओं के प्रति ग्रामीणों में व्यापक जागरूकता उत्पन्न करने पर भी जोर दिया, ताकि कोई पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में सरकारी सुविधा से वंचित न रहे।

इस दौरान जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को राशन कार्ड एवं आवास की चाबी भी प्रदान की। विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई और उन्हें विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर इस तरह के शिविर प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे प्रशासन को जमीनी स्तर की वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलती है और आम लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होती है। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण एवं जनसंवाद के माध्यम से समस्याओं को समझते हुए प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top