BREAKING NEWS
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
No menu items available
BREAKING
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
1 week ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
2 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
2 weeks ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
3 weeks ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 month ago
Advertisement

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद

*बक्सर। डुमरांव प्रखंड अंतर्गत मठिला ग्राम की निवासी माधुरी देवी की जीवन यात्रा ग्रामीण महिला के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता...

*बक्सर। डुमरांव प्रखंड अंतर्गत मठिला ग्राम की निवासी माधुरी देवी की जीवन यात्रा ग्रामीण महिला के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।माधुरी देवी के परिवार में कुल चार सदस्य हैं। वह स्वयं, उनके पति, एक पुत्र और एक पुत्री। उनके पति खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। खेती से होने वाली आमदनी परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं थी।

घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और अन्य आवश्यकताओं के बीच परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।माधुरी देवी को पहले से ही सिलाई का हुनर आता था। सिलाई में उनकी रुचि भी थी और वह चाहती थीं कि अपने इस हुनर से परिवार की आमदनी बढ़ाने में योगदान दें। लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती थी-सिलाई मशीन खरीदने के लिए पूंजी का अभाव।

उनके पास हुनर था, मेहनत करने का जज्बा था, लेकिन उस हुनर को आय में बदलने के लिए आवश्यक साधन नहीं था।माधुरी देवी पार्वती स्वयं सहायता समूह (SHG) की सक्रिय सदस्य हैं। जीविका से जुड़ने के बाद उनके जीवन में धीरे-धीरे ऐसे बदलाव आने लगे, जिन्होंने उनके हुनर को एक नई पहचान दी और उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाया।कहानी में बदलाव की जरूरत सिर्फ एक अवसर की थी और वह अवसर उन्हें जीविका के माध्यम से मिला।

माधुरी देवी कुछ बहनों की सलाह से जीविका से जुड़ीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने नियमित बचत की आदत अपनाई और प्रत्येक सप्ताह 10 रुपए की बचत करने लगीं।समूह से जुड़ने के साथ उनमें वित्तीय अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित हुआ। आगे चलकर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत उन्हें 10000 रूपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई।

माधुरी देवी ने इस राशि को खर्च करने के बजाय इसे अपनी क्षमता और हुनर को मजबूत करने में लगाया। उन्होंने 10000 रूपये से सिलाई मशीन खरीदी।सिलाई मशीन मिलने के बाद माधुरी देवी ने अपने पुराने हुनर को व्यवस्थित रूप से आजीविका के रूप में अपनाना शुरू किया। अब वह आसपास के लोगों के कपड़ों की सिलाई करती हैं और अपने काम के माध्यम से नियमित आय अर्जित कर रही हैं।

वर्तमान में वह सिलाई के कार्य से प्रतिदिन लगभग 500 रूपये तक की आय अर्जित कर लेती हैं।माधुरी देवी के लिए सिलाई मशीन खरीदना केवल एक आर्थिक निवेश नहीं था, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।आज वह अपने हाथों के हुनर से आय अर्जित कर रही हैं। उन्हें यह विश्वास मिला है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद यदि सही अवसर, वित्तीय सहयोग और मेहनत का साथ मिले, तो किसी भी कौशल को आजीविका का साधन बनाया जा सकता है।

उनकी कहानी इस बात का उदाहरण है कि महिला सशक्तिकरण केवल सहायता देने से नहीं, बल्कि महिलाओं की क्षमता को अवसर देने से मजबूत होता है।”हुनर पहले भी था, जरूरत सिर्फ एक अवसर की थी। जीविका के सहयोग से वही हुनर आज माधुरी देवी की आजीविका और आत्मविश्वास की पहचान बन गया है।”

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top