BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

चयनित पंचायतों में एसीएफ के दौरान न छूटे टीबी के लक्षण वाले एक भी मरीज : सिविल सर्जन

22 पंचायतों में एक जनवरी से लेकर 31 अक्टूबर के बीच 217 नए मरीजों की पुष्टि फ्रंटलाइन वर्कर्स द्वारा डोर...

22 पंचायतों में एक जनवरी से लेकर 31 अक्टूबर के बीच 217 नए मरीजों की पुष्टि

फ्रंटलाइन वर्कर्स द्वारा डोर टू डोर सर्वे का किया जा रहा नियमित अनुश्रवण

बक्सर, 27 नवंबर | प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी मुक्त पंचायत पहल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के प्रत्येक प्रखंड के दो-दो पंचायतों का चयन किया गया है। इन पंचायतों को 31 दिसंबर तक टीबी मुक्त बनाना है।

जिसको लेकर सभी चयनित पंचायतों में एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी चयनित पंचायतों में फ्रंटलाइन वर्कर्स के माध्यम से घर घर जाकर टीबी के लक्षण वाले मरीजों की खोज करने के साथ साथ उनकी जांच के लिए सैंपल भी लिए जा रहे हैं।

ताकि, इन टीबी के लक्षण वाले मरीजों में से टीबी से ग्रसित मरीजों की खोज की जा सके। इस क्रम में प्रतिदिन एसीएफ का अनुश्रवण भी किया जा रहा है। ताकि, अभियान में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सके। साथ ही, अभियान की प्रगति पर सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा नजर बनाए हुए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि एसीएफ के दौरान लक्षणों की पहचान सबसे ज्यादा जरूरी है।

इसके लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स को निर्देशित किया गया है कि वो गंभीर बीमारियों के मरीजों मसलन डायबिटीज, हाइपरटेंशन, कुपोषण आदि मरीजों में भी टीबी की जांच करेंगी। क्योंकि, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में टीबी होने की संभावना प्रबल होती है। जिसको देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि टीबी मुक्त पंचायत पहल के अंतर्गत चयनित पंचायतों में एसीएफ के दौरान टीबी के लक्षण वाले एक भी मरीज न छूटे।

250740 लोगों में करनी है टीबी के लक्षण वाले मरीजों की खोज

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय ने बताया कि एसीएफ के तहत 22 चयनित पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत सर्वे किया जा रहा है। इन पंचायतों में 250740 लोगों में टीबी के लक्षण वाले मरीजों की खोज करनी है। साथ ही, टीबी के नए मरीजों का कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी किया जाएगा। वहीं, टीबी मरीजों के परिजनों को भी टीबी रोधी दवाओं का सेवन कराया जायेगा।

ताकि, टीबी के संभावित संक्रमण प्रसार पर काबू पा जा सके। उन्होंने बताया कि इन पंचायतों में एक जनवरी से लेकर 31 अक्टूबर के बीच 217 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसको देखते हुए इन पंचायतों में 7868 लोगों के सैंपल जांच का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से 37 प्रतिशत हो लक्ष्य प्राप्ति की जा सकी है। 31 दिसंबर तक हरहाल में लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण किया जायेगा।

लोगों में लक्षणों की जानकारी का अभाव

सदर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत कृतपुरा पंचायत में भी डोर टू डोर सर्वे का काम चल रहा है। जहां एसीएफ के दौरान 49 लोगों का सैंपल लिया गया है। इस क्रम में जिला यक्ष्मा केंद्र के डीपीसी कुमार गौरव ने स्वास्थ्य उपकेंद्र अंतर्गत सभी आशा कर्मियों के साथ रिव्यू बैठक की। जिसमें सीएचओ श्वेता सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर टीबी के लक्षण वाले मरीजों की खोज की जा रही है।

इस दौरान यह पाया गया कि ग्रामीण स्तर पर अभी भी लोगों में टीबी का लक्षणों की जानकारी का अभाव है। जिसे देखते हुए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षणों की पहचान, जांच, इलाज और बचाव की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर भी लोगों को जागरूक किया जायेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top