BREAKING NEWS
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
No menu items available
BREAKING
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 days ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
3 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
3 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 month ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 month ago
Advertisement

बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष

डुमरांव। फाउण्डेशन स्कूल, डुमरांव के गरिमामयी प्रांगण में बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन, बक्सर के तत्वावधान में एक भव्य आम सभा का...

डुमरांव। फाउण्डेशन स्कूल, डुमरांव के गरिमामयी प्रांगण में बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन, बक्सर के तत्वावधान में एक भव्य आम सभा का आयोजन संपन्न हुआ। खेल भावना, संगठनात्मक एकता एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ आयोजित इस सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया तथा विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

सभा में सर्वसम्मति से प्रतीक कुमार चतुर्वेदी को बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन, बक्सर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित खेलप्रेमियों एवं गणमान्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर श्री गौरी शंकर (सचिव, बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन, बिहार), श्री अरुण दयाल (संयोजक), श्री रंजन गुप्ता (संयुक्त सचिव, बिहार), श्री शिव नारायण पाल (आजीवन सदस्य), श्री मोद पाठक (सचिव, बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन, पटना), श्री प्रदीप पाठक (मुख्य संरक्षक, बक्सर), श्री सतीश चंद्र त्रिपाठी (मुख्य अतिथि), श्री अनुराग मिश्रा (प्राचार्य, राज हाई स्कूल, डुमरांव), श्री मनोज कुमार चतुर्वेदी (निदेशक, फाउण्डेशन स्कूल, डुमरांव), श्री आनंद तिवारी एवं श्री संदीप कुमार चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन श्री अनुराग मिश्रा ने अत्यंत प्रभावशाली एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया। उनके कुशल संचालन के बीच सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया।

मुख्य संरक्षक: श्री प्रदीप कुमार पाठक
अध्यक्ष: श्री प्रतीक कुमार चतुर्वेदी
सचिव: श्री नमो मिश्रा
कोषाध्यक्ष: श्री प्रशांत कुमार मिश्रा
कार्यालय प्रबंधक: श्री विनीत कुमार
मीडिया प्रबंधक: श्री सुमित कुमार पाण्डेय
सदस्य: श्री रोहित शर्मा, श्री अमन कुमार, श्री अजित पाण्डेय, श्री अमित कुमार मिश्रा, श्रीमती प्रीति यादव एवं श्री अभिषेक कुमार तिवारी।

सभा में बताया गया कि नवगठित समिति का मुख्य उद्देश्य बक्सर जिले में बॉल बैडमिंटन खेल का व्यापक प्रचार-प्रसार करना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है।

फाउण्डेशन स्कूल, डुमरांव के निदेशक श्री मनोज कुमार चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा जिले में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम का समापन उत्साह, एकता एवं खेल भावना के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने बक्सर जिले में बॉल बैडमिंटन खेल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए सामूहिक रूप से निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top