BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
4 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन

डुमरांव। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में कैम्ब्रिज स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन...

डुमरांव। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में कैम्ब्रिज स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिठाइयाँ बाँटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

विद्यालय के चेयरमैन टी.एन. चौबे ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और अनुशासन के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि उत्कृष्टता की संस्कृति विकसित करने में विश्वास रखता है।

विद्यालय के मेधावी छात्रों में विज्ञान संकाय के प्रियांशु कुमार ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनुज कुमार दुबे ने 89.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लकी राज ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान तथा सर्वजीत कुमार ने 89 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस वर्ष परीक्षा परिणाम में छात्रों के बीच अंकों की कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। विज्ञान संकाय के लकी राज ने गणित में 97 अंक, प्रियांशु कुमार ने भौतिकी में 95 अंक तथा अनुज कुमार दुबे ने रसायन विज्ञान में 97 अंक प्राप्त किए। वहीं कस्तूरी गुप्ता ने जीव विज्ञान में 91 अंक हासिल किए। वाणिज्य संकाय की रजनी प्रधान ने अकाउंटेंसी में 90 अंक तथा श्वेता सिंह ने अर्थशास्त्र में 89 अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त कृति सिंह ने अंग्रेजी कोर में 96 अंक तथा रोशनी कुमारी ने शारीरिक शिक्षा में 95 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के प्राचार्य राजीब प्रधान ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कठिन मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण सत्र के बावजूद छात्रों ने जिस धैर्य और एकाग्रता का परिचय दिया, वह सराहनीय है। साथ ही उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top