BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
24 hours ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
Advertisement

पीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साह

तकनीकी सदस्यों व शिक्षकों की टीम ने संभाली कमान सासाराम। जिले में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) गतिविधि के तहत चयनित...

तकनीकी सदस्यों व शिक्षकों की टीम ने संभाली कमान

सासाराम। जिले में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) गतिविधि के तहत चयनित टीम को औपचारिक रूप से डीपीओ रोहित रौशन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला तकनीकी सदस्य के रूप में गज़ाला फातिमा एवं हिमांशु कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों सदस्यों को पीबीएल गतिविधियों के तकनीकी संचालन, मूल्यांकन एवं समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञान शिक्षक अनुराग मिश्रा, राजकीय मध्य विद्यालय कपासिया, कोचस तथा गणित शिक्षिका रीता कुमारी, इस्लामिया उर्दू मध्य विद्यालय, डिहरी भी टीम के साथ रवाना हुए। शिक्षकों ने बताया कि पीबीएल पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, अनुसंधान क्षमता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति का विकास होता है। इस अवसर को वे जिले के लिए गौरवपूर्ण मानते हैं।

इस गतिविधि में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित छात्राओं में अंशिका कुमारी, नव्या कुमारी, शमा फिरदौस एवं नरगिस परवीन शामिल हैं। रवाना होने से पूर्व छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट की अंतिम तैयारी पूरी की और शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

छात्राओं ने कहा कि उन्हें अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है, जो उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करेंगी। अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

पीबीएल के अंतर्गत ‘जिला की कहानी’ श्रेणी में कोचस के शिक्षक वैभव पांडे का चयन किया गया है। वैभव पाण्डे के प्रोजेक्ट आधारित गतिविधि प्रस्तुति को जिला स्तर पर सराहा गया, जिसके बाद उन्हें आगे की गतिविधि के लिए चयनित किया गया।

मध्य विद्यालय कपसियां विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने इसे जिले के लिए सम्मान की बात बताया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा समन्वयक कृष्ण कुमार राम (डायट सासाराम) एवं अमित कुमार सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। दोनों अधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नई शैक्षणिक पद्धतियों के माध्यम से विद्यार्थियों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने शिक्षकों और तकनीकी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की
डीपीओ रोहित रौशनने कहा कि पीबीएल जैसी गतिविधियाँ बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर देती हैं। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल एवं समस्या समाधान की दक्षता बढ़ती है।

उत्साहपूर्ण माहौल में हुई विदाई
रवाना होने के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखा गया। शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने टीम को शुभकामनाएँ दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि यह टीम अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का गौरव बढ़ाएगी।

इस अवसर ने यह साबित किया कि सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने पर विद्यार्थी किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। जिला टीम पूरे आत्मविश्वास और तैयारी के साथ पीबीएल गतिविधि के लिए रवाना हुई।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top