BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट में बिहार की ऐतिहासिक जीत, भोजपुर की बेटियों ने फाइनल में दिलाया खिताब

आरा। हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अंडर-19 नेशनल चैंपियनशिप में बिहार...

आरा। हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अंडर-19 नेशनल चैंपियनशिप में बिहार महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत में भोजपुर जिले की पांच बेटियों की अहम भूमिका रही, जिनके जज्बे और मेहनत ने न केवल बिहार, बल्कि पूरे भोजपुर का मान बढ़ाया है। जिले में इस जीत के बाद खुशी और उत्साह का माहौल है।

बिहार महिला टीम के 14 सदस्यीय स्क्वाड में भोजपुर से चयनित खिलाड़ियों में सबा परवीन (छोटकी सनदिया, आरा), काजल कुमारी (मोती टोला, आरा), निशा कुमारी (बड़की सिंघी, आरा), रौशनी कुमारी (शिवगंज, आरा) और अंजली कुमारी (अबरपुल, आरा) शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाने में निर्णायक योगदान दिया। आज फाइनल मुकाबले में बिहार की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस जीत की सबसे खास बात यह रही कि भोजपुर की निशा कुमारी, जो आरा नगर स्थित पर्दा कन्या मध्य विद्यालय की सप्तम वर्ग की छात्रा हैं, उन्होंने इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर जिले का नाम रोशन किया। पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली निशा कुमारी आज सैकड़ों छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उनके विद्यालय, परिवार और शिक्षक इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

टीम प्रबंधन में भी भोजपुर की अहम भूमिका रही। निशा देवी (टीम मैनेजर, मोलाबाग, आरा) और कोमल कुमारी (टीम प्रबंधन, बेगमपुर, आरा) के कुशल मार्गदर्शन और प्रबंधन में खिलाड़ियों ने अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरकर जीत हासिल की। बिहार महिला टीम 26 नवंबर को मनाली के लिए रवाना हुई थी और 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक चले इस टूर्नामेंट में शुरुआत से ही टीम का प्रदर्शन शानदार रहा।

खिलाड़ियों ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के समाजसेवियों और संस्थाओं का उन्हें भरपूर सहयोग मिला। आर्थिक सहयोग देने वालों में समाजसेवी समीर श्रीवास्तव, आलोक अंजन (बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं प्रभारी), विष्णु सिंह, डॉ. पी.सी., निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र तथा मां सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट की भूमिका बेहद सराहनीय रही। इन सभी के सहयोग से ही बेटियां राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकीं।

बिहार की इस ऐतिहासिक जीत पर जिले के खेलप्रेमियों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। लोगों का कहना है कि भोजपुर की बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि अगर लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन मिले तो छोटे शहरों और गांवों से भी राष्ट्रीय स्तर की चैंपियन निकल सकती हैं। इस जीत ने न केवल बिहार को गौरवान्वित किया है, बल्कि भोजपुर जिले को खेल के नक्शे पर एक नई पहचान दिलाई है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top