BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
5 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
6 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

विश्व दिव्यांगता दिवस प्रतियोगिता में खरारी बालक विद्यालय के छात्रों का परचम

संगीत, जलेबी दौड़ व पेंटिंग में तीन छात्रों ने हासिल किया प्रथम स्थान, प्रखंड हुआ गौरवान्वित बहेड़ी/दरभंगा संवाददाता। बिहार शिक्षा...

संगीत, जलेबी दौड़ व पेंटिंग में तीन छात्रों ने हासिल किया प्रथम स्थान, प्रखंड हुआ गौरवान्वित

बहेड़ी/दरभंगा संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना के अंतर्गत समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रखंड स्तरीय विश्व दिव्यांगता दिवस प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय खरारी बालक एवं प्लस टू रानी चंद्रावती हाई स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीनों विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और प्रखंड का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

शहनवाज आलम ने संगीत में मारी बाजी

मध्य विद्यालय खरारी बालक विद्यालय के छात्र शहनवाज आलम ने संगीत प्रतियोगिता में अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायकों ने उनकी गायकी की खूब सराहना की।

जलेबी दौड़ में आकर्ष कुमार रहा अव्वल

खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित जलेबी दौड़ में मध्य विद्यालय खरारी बालक के ही छात्र आकर्ष कुमार ने अपनी फुर्ती, संतुलन और आत्मविश्वास से सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी जीत पर मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया।

पेंटिंग में रितेश कुमार को मिला पहला पुरस्कार

वहीं प्लस टू रानी चंद्रावती हाई स्कूल के छात्र रितेश कुमार ने पेंटिंग प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी पेंटिंग में समावेशी समाज का सुंदर संदेश उकेरा गया, जिसे निर्णायकों ने सर्वश्रेष्ठ बताया।

रजनी शिक्षिका ने छात्रों की सफलता को बताया मेहनत का परिणाम

मध्य विद्यालय खरारी बालक, बहेड़ी, दरभंगा की शिक्षिका रजनी ने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी अगर सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन पाएं तो किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

समावेशी शिक्षा अभियान को मिला सशक्त संदेश

इस प्रतियोगिता के माध्यम से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि समावेशी शिक्षा अभियान दिव्यांग बच्चों को आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। ऐसे आयोजन बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ समाज में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।

विद्यालय व अभिभावकों में खुशी की लहर

तीनों छात्रों की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने बच्चों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top