BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
3 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
3 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 month ago
Advertisement

छठ घाटों का निरीक्षण एवं नाव पर हुआ आकर्षक SVEEP मतदाता जागरूकता अभियान, आस्था और लोकतंत्र का अद्भुत संगम

बक्सर। छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर आज बक्सर जिले के विभिन्न घाटों पर तैयारियों एवं मतदाता जागरूकता...

बक्सर। छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर आज बक्सर जिले के विभिन्न घाटों पर तैयारियों एवं मतदाता जागरूकता गतिविधियों का निरीक्षण सभी वरीय प्रेक्षकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक के. विवेकानंदन (IAS), एन. ए. गुंडे (IAS), प्रभजोत सिंह (IAS) तथा पुलिस प्रेक्षक के. सेथुरमन (IPS) उपस्थित रहे।

इनके साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारी भी शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं चिकित्सीय सुविधा की बारीकी से समीक्षा की। प्रेक्षकों ने सभी व्यवस्थाओं पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बक्सर प्रशासन की सराहना की।

इस अवसर पर जिला प्रशासन बक्सर द्वारा मतदाता जागरूकता (SVEEP) कार्यक्रम को आस्था के पर्व छठ से जोड़ते हुए एक अभिनव पहल की गई। नगर परिषद बक्सर द्वारा सुसज्जित नौका पर जिले के विशाल मतदाता मैस्कॉट को स्थापित किया गया, जो घाटों पर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

नाव पर SVEEP आइकन अभिराम सुंदर एवं दीक्षा कुमारी द्वारा प्रेरक नारों और संदेशों के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान घाटों पर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो उठा — यह दृश्य आस्था और लोकतंत्र का अद्भुत संगम बना।नगर परिषद बक्सर ने नावों की सजावट एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं SVEEP टीम एवं नोडल अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया गया।

SVEEP आइकनों का योगदान इस आयोजन की “आईस ऑन द केक” साबित हुआ। प्रेक्षकों ने कहा कि छठ जैसे आस्था पर्व के साथ लोकतांत्रिक चेतना को जोड़ने की यह पहल बक्सर प्रशासन द्वारा किया गया एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय प्रयास है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top