BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
2 months ago
Advertisement

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज़ : डीएम और एसपी ने किया राजहाई स्कूल मैदान का निरीक्षण

डुमरांव में प्रशासनिक टीम ने तैयारियों की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश डुमरांव। आगामी शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के...

डुमरांव में प्रशासनिक टीम ने तैयारियों की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

डुमरांव। आगामी शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डुमरांव आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। शुक्रवार को अनुमंडल क्षेत्र के राजहाई स्कूल खेल मैदान में जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम स्थल की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्थल का बारीकी से निरीक्षण

डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह ने मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर मंच, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, पार्किंग एरिया, एंट्री और एग्ज़िट गेट की तैयारी का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम गरिमा के अनुरूप और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होना चाहिए। वहीं, एसपी शुभम आर्य ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने एसडीओ राकेश कुमार एवं डीएसपी पोलस्त कुमार से विस्तृत बातचीत की। उन्होंने कार्यक्रम के सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विभागों के बीच समन्वय बना रहे ताकि तैयारी में कोई कमी न रह जाए। डीएम ने बीडीओ संदीप कुमार पांडेय को स्वच्छता और साफ-सफाई के कार्य पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। वहीं नगर परिषद ईओ राहुल धर दुबे को नगर क्षेत्र में सड़क मरम्मत, जल छिड़काव और सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर

एसपी शुभम आर्य ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान आम नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती और बैरिकेडिंग की समीक्षा भी की गई।

मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मी

निरीक्षण के दौरान बीडीओ संदीप कुमार पांडेय, नगर परिषद ईओ राहुल धर दुबे, एसडीओ राकेश कुमार, डीएसपी पोलस्त कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने दायित्वों की जानकारी दी और तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

डुमरांव प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। उम्मीद की जा रही है कि आगामी शनिवार को मुख्यमंत्री के डुमरांव आगमन से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता की अपेक्षाओं पर प्रशासन खरा उतरेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top