BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
6 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
7 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

मध्य विद्यालय छपिया, मरीचा में छठ पूजा उत्सव : शिक्षिकाओं व रसोइयों को साड़ी वितरण, छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली

बनियापुर। स्थानीय मध्य विद्यालय छपिया, मरीचा में शनिवार को छठ पूजा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...

बनियापुर। स्थानीय मध्य विद्यालय छपिया, मरीचा में शनिवार को छठ पूजा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी सिंह ने की। इस दौरान विद्यालय परिसर उत्सव के रंगों से सराबोर दिखा। शिक्षिकाओं और रसोइयों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाध्यापिका ने उन्हें साड़ी भेंट की, जिसे पाकर सभी के चेहरों पर खुशी झलक उठी।

प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का प्रतीक है। यह पर्व न केवल स्वच्छता, संयम और श्रद्धा का संदेश देता है बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार भी समाज का अभिन्न हिस्सा है और इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना परस्पर प्रेम और सद्भावना को बढ़ाने का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने छठ पर्व की थीम पर आकर्षक रंगोली बनाई, जिसमें सूर्य देव, घाट का दृश्य और प्रसाद की थाली जैसे प्रतीकात्मक चित्रों को बेहद सुंदर ढंग से उकेरा गया। छात्राओं की रचनात्मकता और मेहनत देखकर शिक्षक-शिक्षिकाएं बेहद प्रसन्न दिखे। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी रंगोलियों और दीपों की रोशनी से सजा नजर आया।

शिक्षिकाओं और रसोइयों ने विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यालय परिवार में अपनापन और सम्मान की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं के सम्मान और विद्यालय के सामूहिक उत्सवों में सहभागिता को बढ़ावा देने वाला है।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका ने सभी को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना का महान उत्सव है, जो जीवन में ऊर्जा, समृद्धि और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे छठ जैसे पर्वों से प्रेरणा लेकर स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक सहयोग की भावना को अपने जीवन में अपनाएं।

इस अवसर पर सभी शिक्षिका, रसोइया, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित थे। विद्यालय में वातावरण श्रद्धा, उमंग और पारिवारिक सौहार्द से भरा रहा। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में नीलम कुमारी, संतोष कुमार सिंह, अशोक, अशरफ, रीता, मो सलाउद्दीन सहित अन्य उपस्थित रहें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top