BREAKING NEWS
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
No menu items available
BREAKING
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
2 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
4 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
4 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 month ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 month ago
Advertisement

पटना : महिला हिंसा और जेंडर आधारित भेदभाव को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक

बीते 25 नवंबर से दस दिसम्बर तक वाक फाॅर वूमेन के तहत दानापुर प्रखंड के दो पंचायतों में महिलाओं को...

बीते 25 नवंबर से दस दिसम्बर तक वाक फाॅर वूमेन के तहत दानापुर प्रखंड के दो पंचायतों में महिलाओं को जागरूक करने के लिए निकाला गया जागरुकता मार्च 

मार्च में महिलाएं, किशोरियों, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका और शिक्षिकाओं ने लिया भाग

पटना। महिला हिंसा और जेंडर आधारित भेदभाव के प्रति महिलाओं को सशक्त और जागरूक करने के लिए बुधवार को दानापुर प्रखंड के माथियापुर से उसरी पंचायत भवन तक सहयोगी संस्था की निर्देशिका रजनी के नेतृत्व में वाक फाॅर वूमेन के तहत जागरुकता मार्च निकाला गया।

जागरुकता मार्च में करीब तीन सौ से ज्यादा की संख्या में महिलाएं, किशोरियों, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ-साथ शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां जैसे महिला हिंसा कहीं नहीं, कभी नहीं, हिंसा मुझे मंजूर नहीं, मैं भी छू सकती हूं आकाश,‌मौके की ही मुझे तलाश और बंधन खोलो चुप्पी तोड़ो आदि नारे लगाए। 

जागरुकता मार्च के दौरान सहयोगी संस्था की निर्देशिका रजनी ने बताया कि महिला हिंसा और जेंडर आधारित भेदभाव को लेकर मार्च के तहत महिलाओं को सशक्त और जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार को वाक फॉर वूमेन कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने जागरुकता मार्च निकाला।

उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत दानापुर प्रखंड के दो पंचायतों में 16 दिवसीय जागरुकता मार्च चलाया जा रहा है। इस दौरान कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान  बीते 25 नवंबर से शुरू होकर आगामी दस दिसंबर तक चलेगा। जागरुकता मार्च का समापन मानव अधिकार दिवस के दिन किया जाएगा। 

सहयोगी संस्था के निर्देशिका रजनी ने बताया कि जागरुकता मार्च के अलावे इन प्रतिभागियों को संस्था के तरफ से और भी विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के द्वारा जागरूक और आत्म सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके साथ-साथ मानव श्रृंखला,‌खेल प्रतियोगिता और फोरम थियेटर के जरिए महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए महिला हिंसा और लिंग आधारित भेदभाव जैसी बुनियादी चुनौतियों को खत्म करने पर बल दिया जा रहा है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top