BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

22 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव के अंतिम दिन…प्रभु श्रीराम का राजतिलक” प्रसंग का हुआ मंचन

(“प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन्ह आयसु दीन्हा।सुत विलोकी हर्षित महतारी, बार-बार आरती उतारी।। बक्सर। श्री रामलीला समिति...

(“प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन्ह आयसु दीन्हा।
सुत विलोकी हर्षित महतारी, बार-बार आरती उतारी।।

बक्सर। श्री रामलीला समिति बक्सर के तत्वावधान में नगर के रामलीला मैदान में चल रहे 22 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को देर रात्रि मंचित कार्यक्रम में वृंदावन से पधारे श्री राधा माधव रासलीला एवं रामलीला संस्थान के स्वामी श्री सुरेश चंद्र उपाध्याय “व्यास जी” के सफल निर्देशन में ‘राज्याभिषेक व फुलों की होली मिलन लीला का मंचन किया गया.

अंतिम दिन के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के सचिव बैकुंठ नाथ शर्मा व संचालन समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश संगम ने की. वहीं धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता ने किया.

मंचन के दौरान दिखाया गया कि भरत मिलाप के पश्चात अन्य भाइयों और नगर वासियों से मिलते हुए प्रभु श्री राम सर्वप्रथम कैकेई के महल में जाते हैं, उनसे मिलने के पश्चात अपने महल में आकर माताओं सहित पूरे राज परिवार से मिलते हैं और गुरु वशिष्ट जी से अपने साथ लाए सखाओं का परिचय कराते हैं. उसके बाद वशिष्ट जी मंत्री सुमंत को बुलाकर भगवान के राजतिलक की तैयारी करवाते हैं.

अवधपुरी सजने लगती है. राजतिलक की शोभा बढ़ाने हाथी, घोड़ा, ऊंट इत्यादि आते हैं. तैयारी पूरी होने पर श्री राम को प्रथम तिलक गुरु वशिष्ठ द्वारा किया जाता है. उसके पश्चात सभी ब्राम्हण व अन्य भगवान को तिलक लगाते हैं. पुत्र को सिंहासन पर आसीन देख मातायें हर्षित होकर आरती उतारती है.

“प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन्ह आयसु दीन्हा।
सुत विलोकी हर्षित महतारी, बार-बार आरती उतारी।।

इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश संगम द्वारा इस वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा भी पढ़कर सुनाया गया.

इसके बाद ‘भरत मिलाप के दिन विभिन्न पूजा पंडालों एवं संस्थाओं द्वारा निकाले गए सर्वश्रेष्ठ झांकियों को आर० के० ज्वेलर्स के सौजन्य से शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. जिसमें झांकी में प्रथम पुरस्कार “राम लक्ष्मण द्वारा ताड़का वध” शिर्षक के लिए हीरो जैक्सन मल्लाह टोली को, द्वितीय पुरस्कार “होलिका दहन” शिर्षक के लिए, बारी टोला को एवं तृतीय पुरस्कार ‘ शबरी द्वारा बैर खिलाना’ दृश्य के लिए तुरहा टोली को दिया गया. साथ ही अन्य लोगों को भी संतावना पुरस्कार भी दिया गया.

वहीं कार्यक्रम के दौरान समिति को दिए गए सराहनीय योगदान के लिए संजय सर्राफ, इन्द्र लोक वाणी के मनोज कुमार, रोटरी क्लब के डा० दिलशाद जी, शिवा पाईप के अनुराग पाण्डेय (बबलू पांडेय), आनन्द टायल्स के महेश भोतिका, राजकुमार पापड़ी के राजकुमार जी, महर्षि मिष्ठान भंडार के संजय गुप्ता, धर्मेंद्र मालाकार, भैरव मालाकार, रंगोली फैशन के विश्वजीत गुप्ता, गणेश कलर लैब के राजेश चौरसिया, केशरी ड्रग के राजेश केशरी एवं मंजीत कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही रामलीला मंडल के स्वामी सुरेश उपाध्याय ‘व्यासजी’, रामलीला के बेस्ट पात्र के लिए पूरन जी को भी समिति द्वारा अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं श्री चन्द्र मंदिर पर शुरुआती दौर से रामलीला कार्यक्रम से जुड़े परिवार के सदस्यों को भी समिति द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से कृष्णलाल सर्राफ, नारायण प्रसाद लोहिया, रामबाबू सर्राफ, तारकेश्वर प्रसाद सर्राफ उर्फ रामजी बाबू, विनय केशरी, राजेश केशरी, दिनेश जायसवाल, रतन केजरीवाल, वेदप्रकाश जायसवाल वहीं अन्य को सराहनीय योगदान के लिए अंग वस्त्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया.

इस दौरान आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए जिला प्रशासन, मीडिया कर्मी सहित जिले की तमाम जनता को समिति के तरफ धन्यवाद दिया गया.

मौके पर समिति के सचिव बैकुंठ नाथ शर्मा, संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश संगम, लाइसेंसदार कृष्ण कुमार वर्मा, कमलेश्वर तिवारी, निर्मल कुमार गुप्ता, उदय सर्राफ जोखन, राजकुमार गुप्ता, चिरंजीलाल चौधरी, शशिकांत चौधरी (गार्ड साहब), राजेश चौरसिया, प्रियेश, बृजमोहन सेठ, सुशील मानसिंहका, सुमित मानसिंहका सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top