BREAKING NEWS
प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजित
No menu items available
BREAKING
प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामा

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानित
20 hours ago
समाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित
2 days ago
गार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित
5 days ago
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
2 weeks ago
पीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साह
2 weeks ago
Advertisement

केदारनाथ धाम के तर्ज़ पर सजा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, पश्चिमी तिवारी टोला में जागृति दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल

डुमरांव। इस वर्ष डुमरांव नगर में दुर्गा पूजा उत्सव का मुख्य आकर्षण बन गया है जागृति दुर्गा पूजा समिति, पश्चिमी...

डुमरांव। इस वर्ष डुमरांव नगर में दुर्गा पूजा उत्सव का मुख्य आकर्षण बन गया है जागृति दुर्गा पूजा समिति, पश्चिमी तिवारी टोला का पंडाल। समिति ने इस बार पंडाल को उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के तर्ज़ पर तैयार कराया है। पंडाल का भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं और दर्शकों को आध्यात्मिक आस्था और कलात्मकता का अद्भुत संगम दिखा रहा है।

गृहिणी से देवी तक का भावनात्मक रूपांतरण

पंडाल के भीतर देवी के विविध रूपों को दर्शाने के लिए विशेष झांकी सजाई गई है। इसमें यह संदेश दिया गया है कि माता केवल एक गृहिणी नहीं, बल्कि संकट काल में महिषासुर मर्दिनी दुर्गा और राक्षस वधिनी मां काली का रूप धारण कर संसार की रक्षा करती हैं। श्रद्धालुओं को यह दृश्य आध्यात्मिक ऊर्जा और मातृशक्ति के महत्व का एहसास कराता है।

पंडाल के डिजाइन और कलाकारी को देखते हुए यह स्पष्ट है कि समिति ने इसे तैयार करने में काफी परिश्रम और समर्पण दिखाया है। साथ ही मूर्ति निर्माण का दायित्व प्रसिद्ध शिल्पकार बड़क मूर्तिकार को सौंपा गया है, जिन्होंने माता दुर्गा और उनके रूपों की प्रतिमाएं अत्यंत सजीव और आकर्षक बनाकर दर्शकों का मन मोह लिया है।

समिति की टीम और व्यवस्थापक

पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति की टीम लगातार सक्रिय है। व्यवस्थापक समाजसेवी रामनाथ तिवारी, मुख्य संयोजक रोहित तिवारी, अध्यक्ष आदर्श तिवारी, सचिव शशिकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय है।

इसके अलावा समिति के सदस्य लालू तिवारी, मयंक तिवारी, आदित्य तिवारी, सूरज चौबे, शैतान चौबे, ऋषिकेश तिवारी, अमित तिवारी, पीयूष पांडे, अमन तिवारी और आयुष तिवारी भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सभी ने मिलकर सामूहिक प्रयास से इस वर्ष के आयोजन को विशेष और भव्य बनाने का संकल्प लिया है।

श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन के बाद से ही यहां श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ लगातार उमड़ रही है। केदारनाथ धाम जैसी सजावट और माता के विभिन्न रूपों की भव्य झांकी हर आगंतुक को आकर्षित कर रही है। पूजा-अर्चना के साथ-साथ भक्त यहां फोटो खींचकर इस यादगार क्षण को संजो रहे हैं।

सांस्कृतिक और धार्मिक माहौल

पूरे क्षेत्र में दुर्गा पूजा की धूम है। समिति द्वारा आयोजित यह पंडाल न केवल आस्था का केंद्र बना है बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक एकता का संदेश भी दे रहा है। मां दुर्गा की आराधना और पंडाल में किए गए कलात्मक कार्य लोगों को अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

पश्चिमी तिवारी टोला का यह पंडाल इस वर्ष डुमरांव नगर की शान बन गया है। केदारनाथ धाम की झलक, माता के रूपों की अनूठी प्रस्तुति और समिति के सामूहिक प्रयास ने इसे ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बना दिया है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top