BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
6 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
1 week ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
1 week ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

डुमरांव में भीषण सड़क हादसा : स्वच्छता पर्यवेक्षक की मौत, महिला कर्मी गंभीर रूप से घायल

अनियंत्रित बालू लदी ट्रक ने मारी टक्कर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम डुमरांव (बक्सर)। शहर के खलवा इनार के...

अनियंत्रित बालू लदी ट्रक ने मारी टक्कर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

डुमरांव (बक्सर)। शहर के खलवा इनार के पास शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी सहयोगी महिला कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय घटी जब एक अनियंत्रित बालू लदी ट्रक तेज रफ्तार से आकर चाय दुकान में घुस गई।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान कंसिया पंचायत निवासी 30 वर्षीय रंजन कुमार सिंह (पिता– श्री भगवान सिंह) के रूप में हुई है। घायल महिला प्रियंका कुमारी (उम्र 26 वर्ष), उत्तर प्रदेश की निवासी हैं। दोनों ही क्षेत्र में स्वच्छता योजनाओं की ऑडिट के लिए आए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों अपनी बाइक चाय दुकान के पास खड़ी कर बातचीत कर रहे थे, तभी नावानगर की ओर से आ रही ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधी दुकान में घुस गई। ट्रक की चपेट में आकर दोनों दब गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला, लेकिन रंजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रियंका को गंभीर हालत में डुमरांव अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया। विधायक अजीत कुशवाहा ने घटनास्थल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। घटना स्थल पर एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, डुमरांव व कोरान सराय थाना के थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल मौजूद रहें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top