BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
5 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
5 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर शना आलम ने छात्राओं को दी मासिक धर्म और स्वच्छता की जानकारी

तुरकौलीया (पूर्वी चंपारण)। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर प्राथमिक विद्यालयों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन...

तुरकौलीया (पूर्वी चंपारण)। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर प्राथमिक विद्यालयों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में उच्च माध्यमिक विद्यालय मझरिया 02 की सहायक शिक्षिका शना आलम ने छात्राओं को मासिक धर्म और उससे जुड़ी स्वच्छता के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने बालिकाओं को मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सुरक्षित स्वच्छता उपाय अपनाने की सीख दी।

शना आलम ने अपने संबोधन में कहा कि “मासिक धर्म एक स्वाभाविक जैविक प्रक्रिया है, लेकिन समाज में इसे लेकर अब भी कई तरह की गलत धारणाएँ और वर्जनाएँ प्रचलित हैं। यही कारण है कि बहुत-सी लड़कियाँ शर्म, डर और जानकारी की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करती हैं।” उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, साफ सैनिटरी नैपकिन का प्रयोग करने और नियमित रूप से इन्हें बदलने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाने का उद्देश्य है इन वर्जनाओं को तोड़ना, समाज में जागरूकता लाना और लड़कियों एवं महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना। खराब मासिक धर्म स्वास्थ्य न केवल शारीरिक समस्याएं पैदा करता है, बल्कि यह लड़कियों के शिक्षा, आत्मसम्मान और समाज में भागीदारी को भी प्रभावित करता है। इससे उनके मौलिक अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और सामाजिक व आर्थिक असमानता को बढ़ावा मिलता है।

शना आलम ने छात्राओं को मासिक धर्म के समय खान-पान, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन पर भी ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि “मासिक धर्म को लेकर खुलकर बात करना जरूरी है ताकि लड़कियाँ सवाल पूछ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें।” उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने के लिए साबुन से हाथ धोने, कपड़े सुखाने के लिए धूप का प्रयोग करने, और सैनिटरी उत्पादों के सुरक्षित निस्तारण की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और कई सवाल पूछे, जिनका शिक्षिका ने सहज और वैज्ञानिक ढंग से उत्तर दिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए जिससे किशोरियों में आत्मविश्वास और जागरूकता दोनों बढ़े।

इस अवसर पर शिक्षकों, छात्राओं और अभिभावकों की उपस्थिति रही और सभी ने शना आलम के प्रयासों की सराहना की। इस कार्यक्रम ने बालिकाओं को मासिक धर्म के बारे में न सिर्फ सही जानकारी दी बल्कि समाज में व्याप्त गलत धारणाओं को तोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी सिद्ध हुआ।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top