BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
2 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 months ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

शिक्षिका सुमन सौरभ ने वृक्षारोपण कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

विद्यालय परिसर से मुहल्लों तक फैला हरियाली का संदेश समस्तीपुर (विभूतिपुर)। जगतारिणी उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खम्हार में पर्यावरण संरक्षण...

विद्यालय परिसर से मुहल्लों तक फैला हरियाली का संदेश

समस्तीपुर (विभूतिपुर)। जगतारिणी उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खम्हार में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए विद्यालय की शिक्षिका सुमन सौरभ ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में आम, अमरूद, जामुन, सहजन, बरगद, आंवला, नीबू, कटहल, किन्नू, अगस्त्य और कदम जैसे छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

श्रीमती सौरभ का उद्देश्य न केवल विद्यालय को हराभरा व सुंदर बनाना है, बल्कि बच्चों को प्रकृति के करीब लाना और पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक करना भी है। यही नहीं, उन्होंने स्कूल से बाहर निकलकर आसपास के मोहल्लों में भी पौधे लगवाए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति रुचि और जिम्मेदारी बढ़ी है।

वन्यजीव व पक्षी संरक्षण की दिशा में भी अग्रणी प्रयास

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उनके प्रयास केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के अंतर्गत डाल्फिन सफारी भ्रमण के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया है। इसके अतिरिक्त पक्षी संरक्षण कार्यशालाओं में नियमित रूप से प्रतिभाग करती रही हैं।

पिछले 10 वर्षों से लगातार वे ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों फलदार, छायादार व औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण एवं रोपण करवा रही हैं। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले तक जिन इलाकों में हरियाली दुर्लभ थी, आज वहाँ हरित आवरण विकसित हो चुका है, जो किसी छोटे जंगल जैसा प्रतीत होता है।

सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट योगदान

सुमन सौरभ को उनके अद्वितीय सामाजिक, शैक्षिक एवं पर्यावरणीय योगदान हेतु विभिन्न संस्थाओं द्वारा समय-समय पर सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने विद्यालय में ‘कबाड़ से जुगाड़’ के माध्यम से अनेक शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM) तैयार किए हैं, जिससे बच्चों की रचनात्मकता और विषयों की समझ में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

उनका संदेश :

“अगर हमें आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और सुंदर धरती देनी है, तो हमें आज ही अपनी आदतों और नीतियों में बदलाव लाना होगा।”

“हर लगाए गए पेड़ के साथ एक आशा जन्म लेती है। पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की नहीं, हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

शिक्षिका सुमन सौरभ का कार्य न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति को यह संदेश देता है कि अगर नीयत नेक हो और प्रयास सतत, तो हर कोना हराभरा और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top