BREAKING NEWS
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
No menu items available
BREAKING
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
2 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
4 weeks ago
Advertisement

डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल में प्रतिभाओं को सलामी

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह | IIT-JEE व NEET कोर्स की शुरुआत की...

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह | IIT-JEE व NEET कोर्स की शुरुआत की घोषणा

डुमराँव। कैम्ब्रिज स्कूल में शनिवार को एक भव्य एवं प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के 10वीं और 12वीं कक्षा के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस गरिमामय कार्यक्रम में विद्यालय के प्रांगण को रंग-बिरंगे सजावट और उत्साह से भर दिया गया था।

विद्यालय द्वारा यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और सफलता को मान्यता देने तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और गर्व के क्षणों का साक्षी बने।

टॉपर्स को मिला विशेष सम्मान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के चेयरमैन श्री टी. एन. चौबे ने कक्षा 10वीं की खुशी कुमारी, जिन्होंने 95.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, तथा कक्षा 12वीं के सार्थक राज मिश्रा, जिन्होंने 92% अंक प्राप्त किए, को इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल टैब, मेडल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इसके अतिरिक्त 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी स्मार्ट वॉच, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और मेडल देकर समानित किया गया। ऐसे छात्रों में प्रमुख नाम थे — अंश राज सिंह, प्रगति कुमारी, श्रेया राज, अनमोल राज वत्स, मोहित कुमार सिंह, अनीश कुमार, अनूप कुमार, रुद्र, सोनल चौबे, क्रिश कुमार, हर्षित परमार, हर्ष सिंह सीसोदिया, रवीना कुमारी, रुखसार नाज़, शिवांगी सिंह आदि।

शत-प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार

कक्षा 10वीं के छात्र अंश राज सिंह को गणित और संस्कृत में 100 अंक एवं शांभवी को विज्ञान विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें ईयरबड, मोमेंटो, प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया गया।

चेयरमैन का प्रेरणादायी संबोधन

अपने संबोधन में विद्यालय चेयरमैन श्री टी. एन. चौबे ने अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल को जो निरंतर विश्वास और सहयोग मिला है, वह विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा:

“हमारे विद्यालय की सबसे बड़ी ताकत हमारे मेहनती छात्र, समर्पित शिक्षकगण और उनका सामूहिक प्रयास है। हमारे शिक्षक सिर्फ विषय के जानकार नहीं, बल्कि छात्रों के समग्र विकास के मार्गदर्शक भी हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय में शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

IIT-JEE और NEET कोर्स की घोषणा

इस समारोह में श्री चौबे ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि सत्र 2025–26 से डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए IIT-JEE (Mains) और NEET के लिए इंटीग्रेटेड फाउंडेशन कोर्स की शुरुआत की जाएगी। इस कोर्स का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी का अवसर देना है।

अभिभावकों को मिला संदेश

चेयरमैन श्री चौबे ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को ‘पैरेंटल ट्रॉमा’ से बचाएं — यानी अपनी अधूरी इच्छाओं का बोझ बच्चों पर न डालें। उन्होंने कहा कि बच्चों की भावनाओं और रुचियों को समझना उतना ही आवश्यक है जितना उन्हें मार्गदर्शन देना।

अभिभावकों और समाज का सहयोग सराहनीय

समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, मूल्य-आधारित शिक्षा प्रणाली एवं समर्पित शिक्षकों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कई अभिभावकों ने मंच से साझा किया कि डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल ने न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता दी है, बल्कि उनके बच्चों के व्यक्तित्व को भी निखारा है।

शिक्षकों की उपस्थिति एवं योगदान

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से श्री दिनेश कुमार, श्री रॉबिन राय, श्री शुभम जायसवाल, श्री पवन कुमार, श्री उमाकांत चौबे, श्रीमती शर्मीला लेपचा, श्री विवेक कुमार, श्रीमती कोमल कुमारी, श्री सागर कुमार, श्री राजेश त्रिगुण, श्री रजनीश कुमार पाण्डेय, श्रीमती नेहा कुमारी, श्री प्रिंस कुमार, श्री रवि त्रिपाठी आदि का नाम उल्लेखनीय रहा।

विशेष रूप से श्री दिनेश कुमार, श्री शुभम जायसवाल, श्री प्रिंस कुमार एवं श्री रवि त्रिपाठी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई।

संचालन और समापन

विद्यालय के सीनियर सेक्शन इंचार्ज श्री रोबिन राय ने मंच संचालन करते हुए कहा:

“यह सफलता केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय, अभिभावकों और समाज की है। हम सब मिलकर शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल का यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणास्त्रोत बना, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के आपसी सहयोग व सामूहिक प्रयासों की सफलता का भी प्रतीक रहा। विद्यालय प्रशासन द्वारा की गई IIT-JEE और NEET कोर्स की घोषणा ने इस आयोजन को भविष्य की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बना दिया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top