BREAKING NEWS
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
No menu items available
BREAKING
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
9 hours ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
3 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
4 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
4 weeks ago
Advertisement

महिला संवाद कार्यक्रम हेतु जीविका दीदियों द्वारा महिलाओं को दिया गया निमंत्रण पत्र

बक्सर। रविवार को 16 ग्राम संगठनों में प्रथम एवं द्वितीय पाली में महिला संवाद संपन्न हुआ। 18 अप्रैल 2025 से...

बक्सर। रविवार को 16 ग्राम संगठनों में प्रथम एवं द्वितीय पाली में महिला संवाद संपन्न हुआ। 18 अप्रैल 2025 से बक्सर ज़िले के 925 ग्राम संगठनों में जीविका ग्राम संगठनों द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ज़िले में महिला संवाद कार्यक्रम 13 जून 2025 तक चलाया जायेगा। प्रत्येक ग्राम संगठन स्तर पर प्रतिदिन लगभग 200 से 300 महिलायें एवं पुरुषों की उपस्थिति दर्ज की गई है। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से एवं अपराह्न 3 बजे से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

महिला संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे योजनाओं की विस्तृत जानकारी के लिए विशेष रूप से तैयार किये गए डिजिटल मोबाईल वैन में एलईडी टीवी के माध्यम से 49 मिनट का वीडियो प्रसारण कर आरक्षण के तहत सरकारी योजनाओं के बारे में सरकार द्वारा किये जा रहे कार्य विस्तार से बताया गया।

विभिन्न योजनाओं की जानकारी लिफ्लेट्स के माध्यम से दिया जा रहा है। योजनाओं से संबंधित बैनर, पोस्टर, सेल्फी ज़ोन समेत और अन्य उपकरण उपलब्ध है। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री का संदेश पत्र सभी महिलाओं को प्रदान किया जा रहा तथा इसकी जानकारी भी दी जा रही।

महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाएं गाँव समाज के विकास हेतु अपनी इच्छाएं एवं आकांक्षाएं भी साझा कर रही हैं। महिलाओं ने अपने सपनों और समस्याओं को खुलकर व्यक्त किया है। उन्होंने मांग की गाँवों में नालियों और सड़कों का उचित विकास हो, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जाए, योग्य लाभार्थियों को विधवा पेंशन एवं दिव्यांगता भत्ते जैसी सुविधाएँ प्रदान की जायें। यह कार्यक्रम न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि जन-जन तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है।

“महिला संवाद” एक ऐसा मंच है जो न केवल योजनाओं की जानकारी देगा, बल्कि यह उनकी आकांक्षाओं को भी सरकार तक पहुंचाने का एक माध्यम है। इसी क्रम में आगामी जीविका ग्राम संगठनों द्वारा आयोजित होने वाले महिला संवाद कार्यक्रम के लिए गैर जीविका महिलाओं को आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है और संवाद के बारे में बताया जा रहा है। जीविका दीदियों को स्वयं सहायता समूह के बैठक के माध्यम से संवाद कार्यक्रम ही जानकारी तथा निमंत्रण दिया जा रहा है।

जिला परियोजना प्रबंधक (DPM-जीविका) द्वारा संगम ग्राम संगठन, ग्राम पशहरा, नारायणपुर पंचायत प्रखंड इटाढी में महिला संवाद के दौरान बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और महिला संवाद के उद्देश्यों को विस्तारपूर्वक बताया गया। डुमरांव प्रखंड अंतर्गत सोवा पंचायत के खरहताड़ में आयोजित महिला संवाद एवं कमल ग्राम संगठन, पंचायत नागपुर, प्रखंड राजपुर तथा सिमरी प्रखंड के एकौना पंचायत के जय हनुमान जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में सभी आयोजक दल भी उपस्थित हुए ।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top