BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
3 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया : जन्मदिवस के अवसर पर डॉ ए के तिवारी ने टीबी मरीजों को लिया गोद

एसीएमओ डॉ चंद्रा के देखरेख में यक्ष्मा मरीजों के बीच हुआ पौष्टिक पोषाहार का वितरण छः महीने तक उपलब्ध कराई...

एसीएमओ डॉ चंद्रा के देखरेख में यक्ष्मा मरीजों के बीच हुआ पौष्टिक पोषाहार का वितरण

छः महीने तक उपलब्ध कराई जाएगी निःशुल्क पोषण पोटली 

बेतिया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत बगहा अनुमण्डलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अशोक तिवारी ने 10 टीबी मरीजों को एवं ख़ुशी मेडिकल के मो. नुरैन ने 02, कुल 12 मरीजों का चयन कर गोद लेते हुए अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला यक्षमा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा के देखरेख में यक्ष्मा मरीजों के बीच पौष्टिक पोषाहार का वितरण किया।

टीबी रोगियों के बीच पोषाहार वितरण कार्यक्रम की शुरुआत एसीएमओ डॉ रमेश चंद्रा, उपाधीक्षक डॉ अशोक तिवारी, डॉ केबीएन सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर एएनएम स्कुल कैंपस में किया गया। पोषण पोटली मिलने पर यक्षमा मरीजों के चेहरे पर खुशी देखी गई।

मौके पर जिले के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया की प्रधानमंत्री के इस अभियान पर समाजसेवी व सहयोग की भावना रखने वालों को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जिला घनी आबादी वाला है। यहाँ काफी संख्या में टीबी के रोगी हैं। उनकी सहायता के लिए काफी संख्या में निक्षय मित्रों की आवश्यकता होगी।

उन्होंने डॉ अशोक तिवारी को जन्मदिन के मौके पर निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को सहयोग करने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इसी तरह से अगर लोग निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लें तो आसानी पूर्वक जिले के सभी टीबी मरीजों को गोद लिया जा सकता है।

डॉ तिवारी ने बताया की टीबी मरीजों को अब 1000 रूपये प्रतिमाह 6 महीने तक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा टीबी मरीजों की खोज की जाती है। दवाओं के साथ जाँच भी उपलब्ध है।

टीबी से ग्रसित मरीजों की सेहत हेतु पोषण जरूरी

डॉ रमेश चंद्रा ने बताया कि टीबी से ग्रसित होने पर मरीजों की सेहत बिगड़ जाती है। ऐसे में उन्हें दवाओं के साथ पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। पोषक तत्वों की कमी की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्हीं पोषण की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग के लिए निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की मदद की जा रही है।

उन्होंने बताया की निक्षय मित्र द्वारा टीबी मरीजों को 6 माह तक पौष्टिक आहार में भूना चना, सत्तू, सोयाबिन, अंडे, गुड़, मूंगफली, बिस्किट आदि खाद्य पदार्थो की पैकेट सूची के अनुसार वितरण कर सकते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि टीबी मरीजों की मदद के लिए निक्षयमित्र की भूमिका निभाएं औऱ मानवता की सेवा के लिए आगे आएं।

मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डॉ रमेश चंद्रा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अशोक कुमार तिवारी, डॉ केबीएन सिंह, भीबीडीएस प्रकाश कुमार, मो नुरैन, सिफार के जिला प्रतिनिधि सिद्धांत कुमार, आईसीटीसी जिला पर्यवेक्षक रमेश रंजन, एलटी श्री भगवान कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top