BREAKING NEWS
सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साह
No menu items available
BREAKING
सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
1 day ago
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
5 days ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
2 weeks ago
बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
2 weeks ago
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
2 weeks ago
Advertisement

ट्रॉफी गौरव यात्रा : जिले में निकाली गई ट्रॉफी गौरव यात्रा, जिले के राष्ट्रीय, राज्य स्तर एवं अन्य हॉकी के खिलाडियों द्वारा किया गया पुष्प वर्षा

बक्सर। बिहार राज्य में पहली बार 11 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ‘विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस...

बक्सर। बिहार राज्य में पहली बार 11 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ‘विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2024’ के संदर्भ में ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक निकाली जा रही है। जो हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और झारखंड राज्यों के अलावा बिहार के सभी 38 जिलों से होकर गुजरेगी।

आज दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को बक्सर जिले में ट्रॉफी गौरव यात्रा 2024 निकाली गई l ट्रॉफी गौरव यात्रा कार्यक्रम के आयोजन के क्रम में किला मैदान बक्सर में कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रॉफी के साथ आए विशिष्ट दल के खिलाड़ियों एवं कोच के ऊपर बक्सर जिले के राष्ट्रीय, राज्य स्तर एवं अन्य हॉकी के खिलाडियों द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए किया गया।

किला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ट्रॉफी के साथ आए विशिष्ट दल द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल को ट्रॉफी हस्तांतरित करते हुए पास द बॉल सेरेमनी का भी आयोजन किया गया।

जिसमें विभिन्न खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों द्वारा हॉकी स्टिक से बॉल को दूसरे खिलाड़ियों को पास दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बिहार राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता एवं निरंतर प्रयास के चलते एशियाई वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप 2024 की मेजबानी करने का गौरव बिहार राज्य को प्राप्त हुआ है।

बक्सर में ट्रॉफी गौरव यात्रा में पुलिस अधीक्षक बक्सर, माननीय सदस्य विधान सभा राजपुर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर, नजारत उप समाहर्ता बक्सर, वरीय उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर, अन्य पदाधिकारीगण तथा राष्ट्रीय स्तर के बक्सर जिले के राष्ट्रीय स्टार के हॉकी के खिलाडियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में बक्सर जिले के राष्ट्रीय स्तर के सहभागिता रखने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। अंत में ट्रॉफी के साथ आई विशिष्ट टीम को शुभकामनाओं के संदेश के साथ विदा किया गया।

गौरतलब है कि विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा ले रही हैं एवं अंतरराष्ट्रीय राजगीर खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जाएंगे।

भारत 2023 का विजेता है। इसलिए ट्रॉफी भारत के पास ही है, जो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास ओर खेल के क्षेत्र में राज्य की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ- साथ भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के गौरव के प्रति लोगों को जागरूक कर पहली बार बिहार में होने वाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाना है।

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के लिए मास्कॉट “गुड़िया” है, जो बिहार में युवा लड़कियों के लिए एक प्रेमपूर्ण शब्द है। यह मास्कॉट “गौरैया” से प्रेरित है, जो एक संकटग्रस्त प्रजाति है, और यह सहनशक्ति, ताकत और प्राकृतिक धरोहर का प्रतिनिधित्व करती है। यह टूर्नामेंट 11 से 20 नवंबर 2024 तक बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाएगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top