BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

ICDS के 3 महिला पर्यवेक्षिकाओं से स्पष्टीकरण करते हुए DM ने वेतन स्थगित करने का DPO को दिया निर्देश

माह अगस्त में शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन सुनिश्चित कराते हुए पोषण ट्रैकर ऐप में प्रविष्टि भी कराएंगे। साथ ही...

माह अगस्त में शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन सुनिश्चित कराते हुए पोषण ट्रैकर ऐप में प्रविष्टि भी कराएंगे। साथ ही पोषण ट्रैकर ऐप में अन्य मानकों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि 31 अगस्त 2024 तक कराने का दिया निर्देश

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आईसीडीएस की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। जिसमें जिला पदाधिकारी द्वारा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस बक्सर एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि टीएचआर वितरण में जो सामग्री वितरित किया जाता है, उसकी मात्रा एवं अन्य सूचना सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करेंगे।

दिनांक 05 अप्रैल 2024 को प्रखंड चौगाई एवं केसठ अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में पाए गए कमियों/त्रुटियों का अनुपालन प्रतिवेदन अब तक अप्राप्त है। दिनांक 26 जून 2024 को ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में पाए गए कमियों/त्रुटियों का अनुपालन प्रतिवेदन अब तक अप्राप्त है। दिनांक 16 अगस्त 2024 को जिला पदाधिकारी के द्वारा डुमरांव केंद्र संख्या 179 एवं ब्रह्मपुर प्रखंड के केंद्र संख्या 171 का निरीक्षण किया गया के क्रम में दिए गए निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन अब तक अप्राप्त है।

साथ ही दिनांक 16 अगस्त 2024 को टीएचआर वितरण में प्राप्त कमियों का अनुपालन अब तक अप्राप्त है। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला प्रोग्राम प्राधिकारी से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला प्रोग्राम प्राधिकारी को उक्त सभी का अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा कम आंगनबाडी केंद्रों पर निरीक्षण किये जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया। साथ ही सबसे कम आंगनबाडी केंद्र निरीक्षण करने वाले 03 महिला पर्यवेक्षिकाओं से स्पष्टीकरण करते हुए वेतन स्थगित करने का निर्देश जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि माह अगस्त में शत प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन सुनिश्चित कराते हुए पोषण ट्रैकर ऐप में प्रविष्टि भी कराएंगे। साथ ही पोषण ट्रैकर ऐप में अन्य मानको की शत प्रतिशत प्रविष्टि 31 अगस्त 2024 तक कराने का निदेश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में जिले के शत प्रतिशत लाभुकों को लाभ देने का निदेश दिया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को इसका अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारीयों को निदेशित किया गया कि जिला अंतर्गत सभी अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र भेजे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top