BREAKING NEWS
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारक
No menu items available
BREAKING
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
14 hours ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
Advertisement

स्टेशन पर रेल यात्रियों के मूलभूत सुविधा व ट्रेनों के ठहराव को लेकर होगा अनशन, चलेगा हस्ताक्षर अभियान

डुमरांव. रेलयात्री कल्याण समिति स्थानीय शाखा की मासिक समिक्षात्मक बैठक स्टेशन के समीप में एक सभागार में आयोजित की गई....

डुमरांव. रेलयात्री कल्याण समिति स्थानीय शाखा की मासिक समिक्षात्मक बैठक स्टेशन के समीप में एक सभागार में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष हरे राम ठाकुर तथा संचालन रामबाबू कुशवाहा ने किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष बीजेन्द्र यादव विशेष रूप से उपस्थित थे.

बैठक में विगत माह के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आगामी माह के लिए बृहत कार्ययोजना तैयार की गई. बैठक में डुमरांव स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की गई और लुटपाट से बचने के लिए उस पर गहन निगरानी रखने का निर्णय लिया गया.

डुमरांव स्टेशन पर रेलयात्रियों की मूलभुत सुविधाओं की पुर्ण रुप से बहाली, डुमरांव स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस, पटना कुर्ला एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, पुर्वा एक्सप्रेस के साथ-साथ पटना मथुरा का नियमित ठहराव के लिए चरणबद्ध आंदोलन के तहत हस्ताक्षर अभियान और आमरण-अनशन किया जाएगा.

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहां कि डुमरांव स्टेशन के साथ-साथ सभी स्टेशनों पर रेलयात्रियों की मूलभुत सुविधाओं और गाड़ियों के ठहराव के लिए चरणबद्ध आंदोलन छेड़ा जाएगा. रेलयात्रियों की मूलभुत सुविधाओं में कटौती या हकमारी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कोरोना काल में बंद गरीब, मजदूर और मध्यमवर्गीय लोगों की गाड़ी जनता एक्सप्रेस, अपर इंडिया एक्सप्रेस, लालकिला एक्सप्रेस, तुफान एक्सप्रेस तथा हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस को रेल मंत्रालय तुरंत चलाए.

बैठक में भाग लेने वाले समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों में मुख्य रूप से शिवजी तिवारी, अखिलेश केशरी, विनय कुमार सिंह, दिलिप केशरी, तेज नारायण पाण्डेय, सुदर्शन राम, चन्द्रमा प्रसाद,सदाब अंसारी, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, जमालुद्दीन अंसारी, बिजली राम सहित अन्य लोग थे.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top